Haryana Municipal Council Election Results: हरियाणा में नगर परिषद चुनावों के लिए वोटों की गिनती चल रही है। इन चुनावों के लिए 10 मई को नगर परिषद के 32 वार्डों में वोट डाले गए थे। राज्य चुनाव आयोग के पोर्टल के अनुसार, रेवाड़ी में 66.2 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। हरियाणा में नगर परिषद में बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुकाबला है जिसमें अभी तक बीजेपी ने करीब 6 वार्डों में जीत दर्ज कर ली है।
रेवाडी नगर परिषद के अब तक के विजेता:
वार्ड 1: शिल्पी शर्मा (IND)वार्ड 2: पूजा (भाजपा)वार्ड 3: परवीन कुमार (कांग्रेस)वार्ड 4:ओमप्रकाश (भाजपा)वार्ड 5: पूनम (IND)वार्ड 6: गोपाल कृष्ण (IND)वार्ड 7: चेतराम (भाजपा)वार्ड 8: पूनम सतीजा (IND)वार्ड 9: सचिन (IND)वार्ड 10: पवन कुमार (IND)वार्ड 11: सुषमा आलोक यादव (भाजपा)वार्ड 12: निखिल यादव (भाजपा)वार्ड 13: संतोष (IND)वार्ड 14: चंदन यादव (IND)वार्ड 15: रचना राव (IND)वार्ड 16: मुकेश वर्मा (IND)वार्ड 17: सुचित्रा (IND)वार्ड 18: रंजना भारद्वाज (IND)
वार्ड 1 से निर्दलीय प्रत्याशी शिल्पी शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी संगीता लता को हराकर जीत हासिल की। शर्मा को 1525 वोट मिले, जबकि लता को 1145 वोट मिले।
हरियाणा राज्य चुनाव आयोग के एक प्रवक्ता ने बताया कि जिला चुनाव अधिकारियों और रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वोटों की गिनती की प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो। वोटों की गिनती निर्धारित मतगणना केंद्रों पर शुरू हो गई है। प्रवक्ता ने कहा कि सभी मतगणना केंद्रों पर व्यापक और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मतगणना स्थलों पर केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति है। केंद्रों पर CCTV निगरानी, बैरिकेडिंग, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और सभी बुनियादी सुविधाओं को सुनिश्चित किया गया है।
गौरतलब है कि रेवाड़ी नगर परिषद में अध्यक्ष का पद अनुसूचित जातियों (महिलाओं) के लिए आरक्षित है। 32 वार्डों में से चार अनुसूचित जातियों के लिए, दो अनुसूचित जातियों (महिलाओं) के लिए, दो BC-A के लिए, एक BC-A (महिलाओं) के लिए, दो BC-B के लिए, दो BC-B (महिलाओं) के लिए, छह महिलाओं के लिए और 13 अनारक्षित हैं।
कुल 1,15,157 मतदाताओं ने 108 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिनमें 59,142 पुरुष मतदाता, 56,011 महिला मतदाता और अन्य श्रेणियों के चार मतदाता शामिल थे।