लाइव न्यूज़ :

कौन थे माधव लाल सिंह?, 73 वर्ष में निधन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 13, 2026 18:13 IST

Jharkhand: ग्रामीण विकास मंत्री दीपा पांडे सिंह ने कहा कि लाल सिंह ने अपना पूरा जीवन जनसेवा, सामाजिक कार्यों और आम लोगों की आवाज उठाने के लिए समर्पित कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देनिजी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया था और वह वेंटिलेटर पर थे। सिंह के तीन बेटे हैं।पार्थिव शरीर झारखंड विधानसभा परिसर में लाया गया, जहां कई विधायकों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।अडिग संकल्प और जनहित के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

रांची: झारखंड के पूर्व मंत्री और चार बार विधायक रहे माधव लाल सिंह का बुधवार को 73 वर्ष की आयु में रांची के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। सिंह के परिजनों ने बताया कि उन्हें फेफड़ों से संबंधित समस्याओं के कारण पांच मई को बोकारो के एक स्वास्थ्य केंद्र से यहां एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया था और वह वेंटिलेटर पर थे। सिंह के तीन बेटे हैं।

वह 2000 में बिहार सरकार में श्रम और पर्यटन मंत्री रहे और बाद में उन्होंने 2003 में झारखंड सरकार में परिवहन और नागरिक उड्डयन मंत्री के तौर पर काम किया। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने अधिकारियों को दिवंगत नेता का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है।

सिंह ने अविभाजित बिहार के गोमिया से 1985, 1990 और 2000 में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर विधानसभा चुनाव जीता था। 2009 में उन्होंने झारखंड का हिस्सा बन चुकी उसी सीट से कांग्रेस के टिकट पर जीत हासिल की। सिंह ने 2014 में भाजपा के टिकट पर गोमिया से चुनाव लड़ा था, लेकिन वह झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के योगेंद्र प्रसाद से हार गए थे।

2019 में उन्होंने फिर से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा। सोरेन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "गोमिया के पूर्व विधायक माधव लाल सिंह जी के निधन की खबर बेहद दुखद और पीड़ादायक है। वे अविभाजित बिहार सरकार तथा राज्य के गठन के बाद झारखंड सरकार में मंत्री के रूप में कार्यरत रहे।"

मुख्यमंत्री ने सिंह के जनसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान का जिक्र करते कहा, "मरांग बुरु (ईश्वर) दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और दुःख की इस घड़ी में परिवार के सदस्यों और समर्थकों को संबल दें।" नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया।

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “उनका निधन राजनीतिक जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। अपने सार्वजनिक जीवन में उन्होंने जनसेवा, सादगी और समर्पण का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।” सिंह का पार्थिव शरीर झारखंड विधानसभा परिसर में लाया गया, जहां कई विधायकों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

ग्रामीण विकास मंत्री दीपा पांडे सिंह ने कहा कि लाल सिंह ने अपना पूरा जीवन जनसेवा, सामाजिक कार्यों और आम लोगों की आवाज उठाने के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा, “उन्हें उनके विनम्र स्वभाव, अडिग संकल्प और जनहित के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के लिए हमेशा याद किया जाएगा।” 

विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “गोमिया के पूर्व विधायक और झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह जी के निधन की खबर अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे और शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दें।”

टॅग्स :झारखंडबिहारBJPहेमंत सोरेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHaryana Municipal Elections Result 2026: अंबाला में सैनी, पंचकूला में बंसल और सोनीपत में जैन बने मेयर, धारूहेड़ा, रेवाड़ी, सांपला में बीजेपी की जीत, कांग्रेस साफ?

भारतIQAC Meeting: शैक्षणिक, अनुसंधान एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता सर्वोच्च प्राथमिकता

ज़रा हटकेविवाह नहीं कराओगे तो जान दूंगा?, शादी टूटने से नाराज, मोबाइल टावर पर चढ़ा मंटू कुमार, आत्महत्या की धमकी, 4 घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने नीचे उतरा

भारतएडीआर रिपोर्टः हिमंता बिस्वा सरमा के पास 35 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति और 16 करोड़ की देनदारियां, 5 मंत्रियों की औसत संपत्ति 10.99 करोड़ रुपये

भारत32 मंत्रियों ने किया 90 सरकारी गाड़ियों का इस्तेमाल?, चार गाड़ियों के काफिले के साथ कैबिनेट बैठक में पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री?, अपील की धज्जियां उड़ाई

भारत अधिक खबरें

भारतमोबाइल ऐप पर अश्लील सामग्री की ढेर?, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-हम देश की पूरी पीढ़ी को बर्बाद नहीं होने दे सकते?

भारतकेवल 2 गाड़ी?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने काफिले का आकार किया कम, वीडियो

भारतप्रतीक यादव का अंतिम संस्कार गुरुवार को लखनऊ में होगा?, जानिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट से क्या पता चला?

भारतAmbala Municipal Corporation Election 2026: कुल 20 सीट, बीजेपी खाते में 16, कांग्रेस के पास 3 और निर्दलीय ने 1 पर किया कब्जा, अंबाला में विजेताओं की वार्ड-वार सूची

भारतहरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा का गढ़ सांपला नगर समिति के अध्यक्ष पर भाजपा का कब्जा?, धारूहेरा से भाजपा उम्मीदवार सत्यनारायण 9392 वोट से जीते?