लाइव न्यूज़ :

पीएम नरेंद्र मोदी की अपील पर सीएम डॉ. यादव ने किया तत्काल अमल?, जो कहा-वो किया, काफिले में गिनी-चुनी गाड़ियां, देखें वायरल Video

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 13, 2026 15:16 IST

हमारी सरकार मध्यप्रदेश राष्ट्रहित में पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के लिए संकल्पित है। अब हमारे कारकेड में सुरक्षा की दृष्टि से न्यूनतम वाहन होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकारकेड में गाड़ियों की संख्या करीब-करीब आधी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तत्काल उस पर अमल किया।किसी क्षेत्र के दौरान के दौरान वाहन रैली भी नहीं निकाली जाएगी। 

भोपालः मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के मद्देनजर अपने काफिले की गाड़ियों की संख्या घटा दी है। अब उनके काफिले में महज 8 गाड़ियां चलेंगी। उनके फैसले के दूसरे दिन उनके कारकेड का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। इसमें स्पष्ट रूप से दिखाई देता है कि कारकेड में गाड़ियों की संख्या करीब-करीब आधी है। 

गौरतलब है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युद्ध की चुनौतियों के बीच जनता से पेट्रोल बचाने के लिए गाड़ियों का कम से कम इस्तेमाल करने की अपील की है। उनके अपील करते ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तत्काल उस पर अमल किया।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार मध्यप्रदेश राष्ट्रहित में पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के लिए संकल्पित है। अब हमारे कारकेड में सुरक्षा की दृष्टि से न्यूनतम वाहन होंगे। इतना ही नहीं, किसी क्षेत्र के दौरान के दौरान वाहन रैली भी नहीं निकाली जाएगी। 

काफिले में गाड़ियों की संख्या दिखी कम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य के सभी मंत्रियों से भी अपील की है कि वे भी यात्रा के समय कम के कम गाड़ियों का इस्तेमाल करें। सीएम डॉ. यादव ने जनता से भी अपील की है कि वे जितना हो सके उतना पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें।

उनके फैसले ठीक एक दिन बाद सीएम डॉ. यादव नरसिंहपुर जिले के लिए निकले। इस दौरान उन्होंने जो कहा उसकी बानगी दिखाई दी। उनके काफिले में गिनी-चुनी गाड़ियां ही दिखाई दीं। इस काफिले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

प्रधानमंत्री मोदी ने की जनता से ये अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से अपील है कि वे पेट्रोल-डीजल का उपयोग कम करें। सार्वजनिक परिवहन या कारपूलिंग का इस्तेमाल करें। एक साल तक सोना न खरीदें। ताकि, विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव कम किया जा सके। जनता विदेशी ब्रांड की जगह स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करे।

संभव हो सके तो जनता वर्क फ्रॉम होम करे। जनता अगले एक साल तक गैर-जरूरी विदेशी यात्राओं से बचे। किसान रासायनिक उर्वरकों का उपयोग कम करें और प्राकृतिक खेती अपनाएं। खाने में जरूरत के अनुसार ही खाद्य तेल का उपयोग करें।

टॅग्स :मोहन यादवमध्य प्रदेशनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में मंत्री पंकज सिंह ने बस से किया सफर, लोगों से की खास अपील

भारत93 पेपर लीक हुए, 6 करोड़ युवाओं का भविष्य दांव पर, केजरीवाल का केंद्र पर निशाना

भारतएकनाथ शिंदे ने घटाया अपना काफिला, अब करेंगे EV गाड़ी का इस्तेमाल

क्राइम अलर्टNEET exam cancelled 2026: बहुत हो गया, अब नेस्तनाबूद कीजिए इस गैंग को!  

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारत अधिक खबरें

भारतएसी और आरओ ठीक करने के बाद घर में आता और अकेली महिला को देखकर करता था लूटपाट?, सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर आने के बाद अजय बग्गा अरेस्ट

भारतबिहार सरकारः 900000 कर्मचारियों को फायदा?, महंगाई भत्ता 60%, कैबिनेट बैठक में 18 महत्वपूर्ण फैसले, देखिए लिस्ट

भारतHaryana Local Body Election Results 2026: पंचकुला में 20 में से 10 सीट पर बीजेपी की जीत, वार्ड 1 में भाजपा की परमजीत कौर 2,358 वोटों से जीतीं, देखिए सभी 10 वार्ड विजेता सूची

भारतCBSE Class 12 Result 2026 Updates: 17000 से अधिक बच्चों के 95 और 94,000 से अधिक छात्रों को 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक

भारतBihar: जेलों में बंद कैदी अब करेंगे पेट्रोल पंपों का संचालन, जेल प्रशासन की खाली पड़ी जमीन पर स्थापित किए जाएंगे पेट्रोल पंप