लाइव न्यूज़ :

एडीआर रिपोर्टः हिमंता बिस्वा सरमा के पास 35 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति और 16 करोड़ की देनदारियां, 5 मंत्रियों की औसत संपत्ति 10.99 करोड़ रुपये

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 13, 2026 17:06 IST

ADR report: एक मंत्री ने अपनी शैक्षणिक योग्यता दसवीं कक्षा तक बताई है, जबकि बाकी चार मंत्रियों ने स्नातक या उससे ऊपर की शैक्षणिक योग्यता बताई है।

Open in App
ठळक मुद्देADR report: नियोग मंत्रिमंडल में एकमात्र महिला मंत्री हैं।ADR report: "लोक सेवक, या बैंकर, व्यापारी या एजेंट द्वारा आपराधिक विश्वासघात (आईपीसी धारा-409)" से संबंधित है।ADR report: हलफनामे में कहा है कि उनके खिलाफ एक आपराधिक मामला दर्ज है।

गुवाहाटीः एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की बुधवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार असम में शपथ लेने वाले सभी पांच मंत्री करोड़पति हैं, जबकि उनमें से एक पर आपराधिक मामला दर्ज है। हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार को लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ ही चार विधायकों भाजपा के रामेश्वर तेली और अजंता नियोग, असम गण परिषद (अगप) के अतुल बोरा और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) के चरण बोरो ने भी मंत्री पद की शपथ ली। रिपोर्ट में कहा गया है कि बोरा ने अपने हलफनामे में कहा है कि उनके खिलाफ एक आपराधिक मामला दर्ज है।

आरोप "लोक सेवक, या बैंकर, व्यापारी या एजेंट द्वारा आपराधिक विश्वासघात (आईपीसी धारा-409)" से संबंधित है। सभी पांचों मंत्री करोड़पति हैं। मुख्यमंत्री सरमा के पास सबसे अधिक 35 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है, जबकि उन्होंने 16 करोड़ रुपये से अधिक की देनदारियां भी घोषित की हैं।ट

पांचों मंत्रियों की औसत संपत्ति 10.99 करोड़ रुपये है। एक मंत्री ने अपनी शैक्षणिक योग्यता दसवीं कक्षा तक बताई है, जबकि बाकी चार मंत्रियों ने स्नातक या उससे ऊपर की शैक्षणिक योग्यता बताई है। नियोग मंत्रिमंडल में एकमात्र महिला मंत्री हैं।

टॅग्स :असमBJPहेमंत विश्व शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAmbala Municipal Corporation Election 2026: कुल 20 सीट, बीजेपी खाते में 16, कांग्रेस के पास 3 और निर्दलीय ने 1 पर किया कब्जा, अंबाला में विजेताओं की वार्ड-वार सूची

भारतहरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा का गढ़ सांपला नगर समिति के अध्यक्ष पर भाजपा का कब्जा?, धारूहेरा से भाजपा उम्मीदवार सत्यनारायण 9392 वोट से जीते?

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

भारतHaryana Local Body Election Results 2026: पंचकुला में 20 में से 10 सीट पर बीजेपी की जीत, वार्ड 1 में भाजपा की परमजीत कौर 2,358 वोटों से जीतीं, देखिए सभी 10 वार्ड विजेता सूची

भारत अधिक खबरें

भारतकेवल 2 गाड़ी?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने काफिले का आकार किया कम, वीडियो

भारतप्रतीक यादव का अंतिम संस्कार गुरुवार को लखनऊ में होगा?, जानिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट से क्या पता चला?

भारत32 मंत्रियों ने किया 90 सरकारी गाड़ियों का इस्तेमाल?, चार गाड़ियों के काफिले के साथ कैबिनेट बैठक में पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री?, अपील की धज्जियां उड़ाई

भारतRewari Municipal Council Poll 2026: बीजेपी की विनीता पिप्पल ने 21,000 वोटों के भारी अंतर से अध्यक्ष पद जीता, कांग्रेस-आप को झटके पर झटका?

भारतदिल्ली के कंझावला इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में भीषण आग, 28 दमकल गाड़ियां मौके पर