लाइव न्यूज़ :

40 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी,  पाकिस्तानी गैंगस्टर शाहजाद भट्टी और डोगर गैंग से जुड़े सोशल मीडिया नेटवर्क की जांच, गोंदिया-चंद्रपुर से युवक अरेस्ट

By फहीम ख़ान | Updated: May 13, 2026 16:59 IST

नागपुर एटीएस की टीम ने गोंदिया और चंद्रपुर से कुछ युवकों को हिरासत में लिया है. गहन पूछताछ की जा रही है.

Open in App
ठळक मुद्देडोगर गैंग से जुड़े सोशल मीडिया नेटवर्क की जांच के तहत की गई.सोशल मीडिया के माध्यम से इन गैंगस्टरों से जुड़े लोगों के संपर्क में थे या उन्हें फॉलो कर रहे थे.गैंगस्टरों को फॉलो कर रहे थे या उनके साथ सीधे संवाद और अन्य गतिविधियों में भी शामिल थे.

नागपुर: पाकिस्तान से संचालित होने वाले गैंगस्टर नेटवर्क और सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को प्रभावित करने की कोशिशों के खिलाफ महाराष्ट्र एटीएस ने बड़ा अभियान चलाया है. बुधवार सुबह राज्यभर में 40 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की गई. इस कार्रवाई में नागपुर एटीएस की टीम ने गोंदिया और चंद्रपुर से कुछ युवकों को हिरासत में लिया है. उनसे फिलहाल गहन पूछताछ की जा रही है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई पाकिस्तानी गैंगस्टर शाहजाद भट्टी और डोगर गैंग से जुड़े सोशल मीडिया नेटवर्क की जांच के तहत की गई. एटीएस को इनपुट मिला था कि महाराष्ट्र के कुछ युवक सोशल मीडिया के माध्यम से इन गैंगस्टरों से जुड़े लोगों के संपर्क में थे या उन्हें फॉलो कर रहे थे.

गोंदिया में एक मोबाइल दुकान में काम करने वाले युवक को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि संबंधित युवक केवल सोशल मीडिया पर इन गैंगस्टरों को फॉलो कर रहे थे या उनके साथ सीधे संवाद और अन्य गतिविधियों में भी शामिल थे.

सूत्रों का कहना है कि विदेश में बैठकर अपना नेटवर्क चलाने वाला शाहजाद भट्टी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए भारत के युवाओं को प्रभावित करने और उन्हें देशविरोधी गतिविधियों की ओर आकर्षित करने की कोशिश कर रहा था. इसी इनपुट के आधार पर एटीएस ने समन्वित कार्रवाई करते हुए कई स्थानों पर एक साथ छापेमारी की. फिलहाल एटीएस की जांच जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनागपुरमहाराष्ट्रपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपश्चिम बंगाल सीएम शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या, उत्तर 24 परगना स्थित घटनास्थल पर पहुंची सीबीआई टीम

क्राइम अलर्ट500000 रुपये लेते थे एडवांस?, पावापुरी मेडिकल कॉलेज में द्वितीय वर्ष का छात्र उज्जवल कर रहा था संचालन, पुलिस ने 7 को दबोचा, पूर्व सीएम नीतीश के गृह जिले नालंदा से जुड़ा नेटवर्क

क्राइम अलर्ट2017 में 16 साल की लड़की से रेप, 2022 में पीड़िता की हो गई शादी, 40 वर्षीय एएसआई करता था ब्लैकमेल, अश्लील वीडियो क्लिप का इस्तेमाल कर धमकाता था

विश्वभारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान की मदद करने की बात स्वीकारने पर चीन को लगाई फटकार

क्राइम अलर्टUP के मदरसे में मिला 'Made in Pakistan' पंखा, जांच में जुटी पुलिस

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टNEET exam cancelled 2026: बहुत हो गया, अब नेस्तनाबूद कीजिए इस गैंग को!  

क्राइम अलर्टबिहार के पूर्णिया जिले में पत्नी ने दो प्रेमियों के साथ मिलकर कर दी पति की हत्या, पुलिस जांच में हुआ पर्दाफाश

क्राइम अलर्टराजस्थान में मदरसे के अंदर नाबालिग लड़की से रेप, आरोपी फरार

क्राइम अलर्टसीएम शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या, सीबीआई ने डीआईजी के नेतृत्व में 7 सदस्यीय विशेष जांच दल का गठन किया

क्राइम अलर्टसरयू नदी के पुल पर ‘सुसाइड नोट’, चप्पल और आधार कार्ड मिलने के बाद पुलिस ने अयोध्या राजभर को कई घंटे तक की तलाश, आखिर कहां गया?