लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल सीएम शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या, उत्तर 24 परगना स्थित घटनास्थल पर पहुंची सीबीआई टीम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 13, 2026 17:34 IST

सीबीआई ने राज्य सरकार के अनुरोध पर सोमवार को पुलिस से मामले की जांच की जिम्मेदारी ली और प्राथमिकी दर्ज करने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों का सात सदस्यीय जांच दल गठित किया।

Open in App
ठळक मुद्देमामले की जांच का जिम्मा संभालने के बाद से टीम दूसरी बार घटनास्थल पर पहुंची है।घटनास्थल पर पहुंची सीबीआई टीम के पास आधुनिक 3डी स्कैनर थे।पता चलता है कि मामले की तकनीकी स्तर पर जांच की जा रही है।

कोलकाता: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एक टीम पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या से संबंधित मामले की जांच के सिलसिले में बुधवार को एक बार फिर उत्तर 24 परगना जिले में स्थित घटनास्थल पर पहुंची। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मामले की जांच का जिम्मा संभालने के बाद से टीम दूसरी बार घटनास्थल पर पहुंची है।

सीबीआई ने राज्य सरकार के अनुरोध पर सोमवार को पुलिस से मामले की जांच की जिम्मेदारी ली और प्राथमिकी दर्ज करने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों का सात सदस्यीय जांच दल गठित किया। घटनास्थल पर पहुंची सीबीआई टीम के पास आधुनिक 3डी स्कैनर थे, जिससे यह पता चलता है कि मामले की तकनीकी स्तर पर जांच की जा रही है।

सूत्रों ने कहा कि घटनास्थल का डिजिटल मानचित्र बनाने के लिए स्कैनरों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे जांचकर्ताओं को हत्या के घटनाक्रम के बारे में जानकारी हासिल करने में मदद मिलेगी। टीम कई घंटे घटनास्थल पर रही और आसपास के क्षेत्र की बारीकी से जांच की।

हत्या के मामले में अब तक उत्तर प्रदेश और बिहार से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक शार्प शूटर भी शामिल है। उनकी पहचान मयंक राज मिश्रा, विक्की मौर्य और राज सिंह के रूप में हुई है। जांचकर्ता पूरी साजिश का पता लगाने और सरगना की पहचान के लिए उनसे पूछताछ कर रहे हैं। छह मई की रात कोलकाता हवाई अड्डे से लगभग सात किलोमीटर दूर मध्यमग्राम के दोहड़िया लेन में गोली मारकर रथ की हत्या कर दी गई थी। भाजपा नेताओं ने इसे “साजिशन हत्या” बताया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपश्चिम बंगालशुभेंदु अधिकारीसीबीआईकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट40 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी,  पाकिस्तानी गैंगस्टर शाहजाद भट्टी और डोगर गैंग से जुड़े सोशल मीडिया नेटवर्क की जांच, गोंदिया-चंद्रपुर से युवक अरेस्ट

क्राइम अलर्ट500000 रुपये लेते थे एडवांस?, पावापुरी मेडिकल कॉलेज में द्वितीय वर्ष का छात्र उज्जवल कर रहा था संचालन, पुलिस ने 7 को दबोचा, पूर्व सीएम नीतीश के गृह जिले नालंदा से जुड़ा नेटवर्क

क्राइम अलर्ट2017 में 16 साल की लड़की से रेप, 2022 में पीड़िता की हो गई शादी, 40 वर्षीय एएसआई करता था ब्लैकमेल, अश्लील वीडियो क्लिप का इस्तेमाल कर धमकाता था

भारतजब अपने दुश्मन बनते हैं तो दुश्मन से भी अधिक भयानक होते हैं!

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टNEET exam cancelled 2026: बहुत हो गया, अब नेस्तनाबूद कीजिए इस गैंग को!  

क्राइम अलर्टबिहार के पूर्णिया जिले में पत्नी ने दो प्रेमियों के साथ मिलकर कर दी पति की हत्या, पुलिस जांच में हुआ पर्दाफाश

क्राइम अलर्टराजस्थान में मदरसे के अंदर नाबालिग लड़की से रेप, आरोपी फरार

क्राइम अलर्टUP के मदरसे में मिला 'Made in Pakistan' पंखा, जांच में जुटी पुलिस

क्राइम अलर्टसीएम शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या, सीबीआई ने डीआईजी के नेतृत्व में 7 सदस्यीय विशेष जांच दल का गठन किया