लाइव न्यूज़ :

32 मंत्रियों ने किया 90 सरकारी गाड़ियों का इस्तेमाल?, चार गाड़ियों के काफिले के साथ कैबिनेट बैठक में पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री?, अपील की धज्जियां उड़ाई

By एस पी सिन्हा | Updated: May 13, 2026 16:54 IST

11 स्कॉर्पियो, एक जैमर लगी सफारी, तीन इनोवा, एक फॉर्च्यूनर, एक एंबुलेंस, दो बोलेरो, एक जीप और एक दमकल वाहन शामिल थे.

Open in App
ठळक मुद्देकाफिले में करीब 21 पेट्रोल-डीजल वाहनों का लंबा काफिला शामिल था।34 मंत्री भी तीन से चार गाड़ियों के काफिले के साथ कैबिनेट बैठक में पहुंचे. मंत्रियों के साथ पायलट, एस्कॉर्ट और स्टाफ वाहन भी मौजूद थे.

पटनाः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच देशवासियों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की बार-बार अपील को बिहार की सत्ताधारी एनडीए सरकार ने बुधवार को खुलेआम रौंद दिया. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में मुख्य सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक में शामिल होने के लिए 32 मंत्रियों ने करीब 90 सरकारी गाड़ियों का भारी-भरकम काफिला इस्तेमाल किया। जबकि सचिवालय से उनके आवास की दूरी 100-200 मीटर है. मुख्यमंत्री इलेक्ट्रिक वाहन से सचिवालय पहुंचे, लेकिन उनके काफिले में करीब 21 पेट्रोल-डीजल वाहनों का लंबा काफिला शामिल था।

इसमें 11 स्कॉर्पियो, एक जैमर लगी सफारी, तीन इनोवा, एक फॉर्च्यूनर, एक एंबुलेंस, दो बोलेरो, एक जीप और एक दमकल वाहन शामिल थे. वहीं राज्य के अन्य 34 मंत्री भी तीन से चार गाड़ियों के काफिले के साथ कैबिनेट बैठक में पहुंचे. किसी भी मंत्री ने वाहन साझा नहीं किया। अधिकांश मंत्रियों के साथ पायलट, एस्कॉर्ट और स्टाफ वाहन भी मौजूद थे.

इसबीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य में डीजल और पेट्रोल की खपत कम करने का फैसला अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर जानकारी साझा की. सरकार का कहना है कि मौजूदा वैश्विक हालात को देखते हुए ऊर्जा बचत और संसाधनों का सही इस्तेमाल बेहद जरूरी हो गया है.

मुख्यमंत्री ने सबसे पहले अपने सरकारी काफिले(मुख्यमंत्री कारकेड) में वाहनों की संख्या कम करने का फैसला लिया है. इसके साथ ही मंत्रियों, निगम बोर्ड के अध्यक्षों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से भी अपील की गई है कि वे सार्वजनिक कार्यक्रमों में अतिरिक्त वाहनों का इस्तेमाल न करें.

मुख्यमंत्री ने कहा कि ईंधन की खपत कम करने और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं. सरकार की ओर से मुख्यमंत्री काफिले में वाहनों की संख्या न्यूनतम रखने, मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों से अतिरिक्त वाहनों के बिना कार्यक्रमों में आने, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सरकारी बैठकों को बढ़ावा देने और सप्ताह में एक दिन ‘नो व्हीकल डे’ मनाने की अपील की.

इसके अलावा सरकारी कैंटीनों में पाम ऑयल के कम उपयोग और सरकारी-निजी दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम संस्कृति को बढ़ावा देने की भी सलाह दी गई है. आम लोगों से मेट्रो, बस, ऑटो और अन्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट के अधिक इस्तेमाल का आग्रह किया गया. लेकिन बिहार कैबिनेट बैठक के दौरान मंत्रियों और अधिकारियों के भारी-भरकम काफिले ने सड़क पर ऐसा दृश्य पेश किया,

जिसे देखकर सादगी की अपील खुद सवालों में घिरती नजर आई. पटना की सड़कों पर जब वीआईपी गाड़ियों की लंबी कतारें दौड़ीं, तो आम लोगों के बीच यह चर्चा तेज हो गई कि क्या ईंधन बचत सिर्फ आम जनता के लिए है? इसी बीच मंत्री जमा खान ने दावा किया कि उन्होंने प्रधानमंत्री की अपील को गंभीरता से लेते हुए अपने काफिले की गाड़ियों की संख्या कम की है.

वहीं मंत्री संतोष सुमन के काफिले में कथित तौर पर खाली गाड़ी देखी गई, जिसने सियासी बहस को और हवा दे दी. राजनीतिक हलकों में यह सवाल उठ रहा है कि जब देश का शीर्ष नेतृत्व ईंधन बचत और संसाधनों के संतुलित उपयोग की अपील कर रहा है, तो क्या राज्य स्तर पर इसे सिर्फ “औपचारिक संदेश” मान लिया गया है? या फिर सत्ता का रुतबा ही उस सादगी पर भारी पड़ जाता है जिसकी नसीहत जनता को दी जाती है?

टॅग्स :बिहारपटनासम्राट चौधरीबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेविवाह नहीं कराओगे तो जान दूंगा?, शादी टूटने से नाराज, मोबाइल टावर पर चढ़ा मंटू कुमार, आत्महत्या की धमकी, 4 घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने नीचे उतरा

क्राइम अलर्ट500000 रुपये लेते थे एडवांस?, पावापुरी मेडिकल कॉलेज में द्वितीय वर्ष का छात्र उज्जवल कर रहा था संचालन, पुलिस ने 7 को दबोचा, पूर्व सीएम नीतीश के गृह जिले नालंदा से जुड़ा नेटवर्क

भारतबिहार सरकारः 900000 कर्मचारियों को फायदा?, महंगाई भत्ता 60%, कैबिनेट बैठक में 18 महत्वपूर्ण फैसले, देखिए लिस्ट

भारतBihar: जेलों में बंद कैदी अब करेंगे पेट्रोल पंपों का संचालन, जेल प्रशासन की खाली पड़ी जमीन पर स्थापित किए जाएंगे पेट्रोल पंप

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारत अधिक खबरें

भारतकेवल 2 गाड़ी?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने काफिले का आकार किया कम, वीडियो

भारतप्रतीक यादव का अंतिम संस्कार गुरुवार को लखनऊ में होगा?, जानिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट से क्या पता चला?

भारतएडीआर रिपोर्टः हिमंता बिस्वा सरमा के पास 35 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति और 16 करोड़ की देनदारियां, 5 मंत्रियों की औसत संपत्ति 10.99 करोड़ रुपये

भारतAmbala Municipal Corporation Election 2026: कुल 20 सीट, बीजेपी खाते में 16, कांग्रेस के पास 3 और निर्दलीय ने 1 पर किया कब्जा, अंबाला में विजेताओं की वार्ड-वार सूची

भारतहरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा का गढ़ सांपला नगर समिति के अध्यक्ष पर भाजपा का कब्जा?, धारूहेरा से भाजपा उम्मीदवार सत्यनारायण 9392 वोट से जीते?