लाइव न्यूज़ :

500000 रुपये लेते थे एडवांस?, पावापुरी मेडिकल कॉलेज में द्वितीय वर्ष का छात्र उज्जवल कर रहा था संचालन, पुलिस ने 7 को दबोचा, पूर्व सीएम नीतीश के गृह जिले नालंदा से जुड़ा नेटवर्क

By एस पी सिन्हा | Updated: May 13, 2026 16:22 IST

NEET exam cancelled 2026: पावापुरी मेडिकल कॉलेज में द्वितीय वर्ष का छात्र उज्जवल उर्फ राजा बाबू इस पूरे गिरोह का संचालन कर रहा था.

Open in App
ठळक मुद्देNEET exam cancelled 2026: परीक्षा प्रणाली को ही चकमा देने की खतरनाक साजिश रच डाली. NEET exam cancelled 2026: नीट जैसी कठिन परीक्षा में पास कराने के नाम पर लाखों रुपये की वसूली करता था.NEET exam cancelled 2026: किसी तरह की गड़बड़ी सामने न आ सके और पूरा खेल बिना किसी रुकावट के चलता रहे.

पटनाः नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के द्वारा नीट- 2026 परीक्षा को रद्द करने के बाद अब इस मामले में लगातार नए-नए चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं. जांच में खुलासा हुआ है कि यह पूरा नेटवर्क पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा से जुड़ा हुआ है, जहां पावापुरी मेडिकल कॉलेज का एक छात्र इस पूरे सॉल्वर गैंग का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है. यहां से फिलहाल 7 छात्र को गिरफ्तार किया गया है। यह लोग एमबीबीएस के छात्र बताए जा रहे हैं। पुलिस जांच के अनुसार, पावापुरी मेडिकल कॉलेज में द्वितीय वर्ष का छात्र उज्जवल उर्फ राजा बाबू इस पूरे गिरोह का संचालन कर रहा था.

बताया जा रहा है कि वह पिछले तीन वर्षों से लगातार परीक्षा में असफल हो रहा था, जिसके बाद उसने परीक्षा प्रणाली को ही चकमा देने की खतरनाक साजिश रच डाली. धीरे-धीरे उसने एक संगठित सॉल्वर नेटवर्क तैयार किया, जो नीट जैसी कठिन परीक्षा में पास कराने के नाम पर लाखों रुपये की वसूली करता था.

सूत्रों के मुताबिक, इस गैंग द्वारा अभ्यर्थियों से शुरुआत में 2 से 5 लाख रुपये एडवांस लिए जाते थे. इसके बाद परीक्षा केंद्रों पर असली उम्मीदवार की जगह सॉल्वर बैठाने की पूरी व्यवस्था की जाती थी. आरोप है कि आरोपी अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड, सर्टिफिकेट और जरूरी दस्तावेज भी अपने पास रख लेते थे, ताकि किसी तरह की गड़बड़ी सामने न आ सके और पूरा खेल बिना किसी रुकावट के चलता रहे.

इस बीच पावापुरी से गिरफ्तार एमबीबीएस छात्र अवधेश कुमार समेत सात आरोपियों को सीबीआई रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी. जांच एजेंसी इस पूरे नेटवर्क और पेपर लीक से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है. बताया जा रहा है कि 2 मई की रात पावापुरी थाना पुलिस गाड़ी चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान पुलिस ने तीन संदिग्ध लोगों को पकड़ा था.

इनमें नालंदा के पावापुरी मेडिकल कॉलेज का एमबीबीएस छात्र अवधेश कुमार भी शामिल था. पुलिस ने जब गाड़ी और मोबाइल की जांच की तो कई अहम सुराग मिले थे. मोबाइल से नीट-यूजी परीक्षा से जुड़े दस्तावेज, कई अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड और पैसों के लेन-देन से जुड़ी जानकारी बरामद हुई थी.

इसके बाद नालंदा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, सीतामढ़ी और छपरा से कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया. पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया था. अब सीबीआई इन सभी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी और बरामद दस्तावेजों की भी जांच करेगी.

पुलिस ने जिस कार से अवधेश और अन्य युवकों को पकड़ा था, उससे लाखों रुपये नकद भी बरामद किए गए थे. फिलहाल जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं. इस तरह मोबाइल की जांच में पुलिस को एडमिट कार्ड, अभ्यर्थियों की चैट और पैसों के लेन-देन से जुड़े अहम सबूत मिले, जिसने पूरे सॉल्वर गिरोह की परतें खोल दी.

हालांकि इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड बताए जा रहे उज्जवल उर्फ राजा बाबू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. पावापुरी थाना प्रभारी गौरव कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश में विशेष टीम गठित की गई है और उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे गिरोह का पूरी तरह से पर्दाफाश कर दिया जाएगा.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनीटपटनानीतीश कुमारNalanda School
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट40 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी,  पाकिस्तानी गैंगस्टर शाहजाद भट्टी और डोगर गैंग से जुड़े सोशल मीडिया नेटवर्क की जांच, गोंदिया-चंद्रपुर से युवक अरेस्ट

भारत32 मंत्रियों ने किया 90 सरकारी गाड़ियों का इस्तेमाल?, चार गाड़ियों के काफिले के साथ कैबिनेट बैठक में पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री?, अपील की धज्जियां उड़ाई

क्राइम अलर्ट2017 में 16 साल की लड़की से रेप, 2022 में पीड़िता की हो गई शादी, 40 वर्षीय एएसआई करता था ब्लैकमेल, अश्लील वीडियो क्लिप का इस्तेमाल कर धमकाता था

भारतबिहार सरकारः 900000 कर्मचारियों को फायदा?, महंगाई भत्ता 60%, कैबिनेट बैठक में 18 महत्वपूर्ण फैसले, देखिए लिस्ट

भारत93 पेपर लीक हुए, 6 करोड़ युवाओं का भविष्य दांव पर, केजरीवाल का केंद्र पर निशाना

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टNEET exam cancelled 2026: बहुत हो गया, अब नेस्तनाबूद कीजिए इस गैंग को!  

क्राइम अलर्टबिहार के पूर्णिया जिले में पत्नी ने दो प्रेमियों के साथ मिलकर कर दी पति की हत्या, पुलिस जांच में हुआ पर्दाफाश

क्राइम अलर्टराजस्थान में मदरसे के अंदर नाबालिग लड़की से रेप, आरोपी फरार

क्राइम अलर्टUP के मदरसे में मिला 'Made in Pakistan' पंखा, जांच में जुटी पुलिस

क्राइम अलर्टसीएम शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या, सीबीआई ने डीआईजी के नेतृत्व में 7 सदस्यीय विशेष जांच दल का गठन किया