लाइव न्यूज़ :

एसी और आरओ ठीक करने के बाद घर में आता और अकेली महिला को देखकर करता था लूटपाट?, सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर आने के बाद अजय बग्गा अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 13, 2026 15:44 IST

Keshavpuram and Pitampura: सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर आने के बाद स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई, जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर पश्चिम दिल्ली की पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) आकांक्षा यादव की देखरेख में टीमों का गठन किया गया। सीसीटीवी फुटेज की जांच और तकनीकी निगरानी का उपयोग करते हुए, पुलिस ने बग्गा का पता लगाया और उसे गिरफ्तार किया। पुलिस शहर में हुई इसी तरह की अन्य घटनाओं में बग्गा की संलिप्तता का पता लगाने के लिए उससे पूछताछ कर रही है।

नई दिल्लीः उत्तर-पश्चिम दिल्ली के केशवपुरम और पीतमपुरा इलाकों में एसी और आरओ मैकेनिक बनकर लोगों को कथित रूप से लूटने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि अजय बग्गा नामक आरोपी के घूमने का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर आने के बाद स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई, जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इलाके में संदिग्ध की गतिविधियों के बारे में कई सूचनाएं मिलने के बाद, उसका पता लगाने के लिए उत्तर पश्चिम दिल्ली की पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) आकांक्षा यादव की देखरेख में टीमों का गठन किया गया। विभिन्न स्थानों से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज की जांच और तकनीकी निगरानी का उपयोग करते हुए, पुलिस ने बग्गा का पता लगाया और उसे गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, बग्गा एयर कंडीशनर और आरओ सिस्टम की मरम्मत के बहाने घरों में घुसकर लोगों को कथित रूप से लूटता था। पुलिस शहर में हुई इसी तरह की अन्य घटनाओं में बग्गा की संलिप्तता का पता लगाने के लिए उससे पूछताछ कर रही है।

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली पुलिसदिल्ली सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली के कंझावला इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में भीषण आग, 28 दमकल गाड़ियां मौके पर

भारतपीएम मोदी की अपील और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले और मंत्री आशीष सूद ने की मेट्रो की सवारी, शेयर की तस्वीरें

भारतNEET-UG 2026 रद्द होने पर NSUI का प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी

भारतVIDEO: डॉग लवर महिला ने दिल्ली पुलिस के सामने सिक्योरिटी गार्ड को थप्पड़ और चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टमैं अनिल शुक्ला और सुरेश आहूजा हूं?, कौन है अफगान नागरिक दिवराज हिरो?, 2009 से आ रहा भारत, गोवा में अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

भारतHaryana Local Body Election Results 2026: पंचकुला में 20 में से 10 सीट पर बीजेपी की जीत, वार्ड 1 में भाजपा की परमजीत कौर 2,358 वोटों से जीतीं, देखिए सभी 10 वार्ड विजेता सूची

भारतअंबाला महापौर चुनाव में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट और सोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया

भारतRewari Municipal Council Poll 2026: बीजेपी की विनीता पिप्पल ने 21,000 वोटों के भारी अंतर से अध्यक्ष पद जीता, कांग्रेस-आप को झटके पर झटका?

भारतबिहार सरकारः 900000 कर्मचारियों को फायदा?, महंगाई भत्ता 60%, कैबिनेट बैठक में 18 महत्वपूर्ण फैसले, देखिए लिस्ट