लाइव न्यूज़ :

Haryana Municipal Elections Result 2026: अंबाला में सैनी, पंचकूला में बंसल और सोनीपत में जैन बने मेयर, धारूहेड़ा, रेवाड़ी, सांपला में बीजेपी की जीत, कांग्रेस साफ?

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 13, 2026 18:59 IST

Ambala, Panchkula, Dharuhera, Ambala, Rewari, Sampla, Sonipat, Uklama Election Result 2026 Live Updates: विजय राज्य की डबल इंजन सरकार पर हरियाणा के लोगों के भरोसे का भी प्रतीक है।

Open in App
ठळक मुद्देAmbala, Panchkula, Dharuhera, Ambala, Rewari, Sampla, Sonipat, Uklama Election Result 2026 Live Updates:Ambala, Panchkula, Dharuhera, Ambala, Rewari, Sampla, Sonipat, Uklama Election Result 2026 Live Updates:Ambala, Panchkula, Dharuhera, Ambala, Rewari, Sampla, Sonipat, Uklama Election Result 2026 Live Updates:

चंडीगढ़ः हरियाणा नगर निकायों रिजल्ट लगभग आ गए। भाजपा ने अंबाला, पंचकुला और सोनीपत नगर निगम पर कब्जा कर लिया है। कांग्रेस को फिर से हार का सामना करना पड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीत पर बधाई दी। हरियाणा के नगर निकाय चुनावों में भाजपा की शानदार विजय के लिए राज्य के मेरे परिवारजनों का बहुत-बहुत आभार! इस जीत से एक बार फिर स्पष्ट हो गया है कि जनता-जनार्दन का भाजपा-एनडीए सरकार द्वारा किए जा रहे विकास और सुशासन की नीतियों पर अटूट विश्वास है। यह विजय राज्य की डबल इंजन सरकार पर हरियाणा के लोगों के भरोसे का भी प्रतीक है।

इस अवसर पर पार्टी के उन सभी कार्यकर्ताओं का मैं हृदय से अभिनंदन करता हूं, जिन्होंने भाजपा की इस जीत में अहम भूमिका निभाई है। इस चुनाव में आप का भी बुरा हाल रहा। वोटों की गिनती कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच की गई। रविवार को डाले गए कुल 4,78,068 वोटों से 777 उम्मीदवारों का भविष्य तय हो गया। 

अंबाला, सोनीपत और पंचकुला जैसे प्रमुख शहरी केंद्रों में 28 महापौर पद के उम्मीदवार शामिल एक दूसरे को टक्कर दिए। अंबाला में बीजेपी की अक्षिता सैनी ने मेयर चुनाव जीत लिया है। सैनी ने कांग्रेस की कुलविंदर कौर सैनी को हराया। अक्षिता सैनी को 52794 वोट मिले और कुलविंदर को 31436 वोट मिले।

धारूहेड़ा नगर पालिका पर भी बीजेपी ने जीत हासिल की। भाजपा के सत्यनारायण उर्फ अजय जांगड़ा ने जीत हासिल की और कांग्रेस के बाबू लाल लांबा को हराया। जांगड़ा को 9392 वोट और लांबा को 1817 वोट मिले। रेवाड़ी नगर परिषद पर भाजपा ने झंडा लहराया।

बीजेपी की विनीता पिप्पल ने कांग्रेस की निहारिका को हराया। विनीता को 44251 वोट और निहारिका को 23066 वोट मिले। पंचकूला में भगवा पार्टी की जीत हुई। बीजेपी के श्यामलाल बंसल ने कांग्रेस की सुधा भारद्वाज को हराया। बंसल को 68544 वोट और सुधा को 32292 वोट मिले। सांपला नगर पालिका में भी बीजेपी की जीत हुई।

बीजेपी के प्रवीन ने निर्दलीय अंकित पुत्र शमशेर सिंह को हराया। प्रवीन को 4391 और अंकित को 3704 वोट मिले। सोनीपत नगर निगम में भी बीजेपी की जीत हुई। भाजपा के राजीव जैन को 78035 वोट मिले और कांग्रेस के कमल दीवान को 54788 वोट मिले। उकलाना नगर पालिका में निर्दलीय की जीत हुई। रीमा सोनी ने बीजेपी की निकिता गोयल को हराया। सोनी को 7078 वोट और गोयल को 4242 वोट मिले।

टॅग्स :हरियाणाBJPनरेंद्र मोदीअमित शाहअनिल विजनायब सिंह सैनीNayab Singh Saini
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट5.5 लाख रुपये प्रति बिस्वा, 0.194 हेक्टेयर जमीन की डील, भाजपा नेता सोनकर से 5000000 की धोखाधड़ी?, अकील अहमद सिद्दीकी, साहिल और अतीक खान पर केस?

भारतकौन थे माधव लाल सिंह?, 73 वर्ष में निधन

भारतकेवल 2 गाड़ी?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने काफिले का आकार किया कम, वीडियो

भारतएडीआर रिपोर्टः हिमंता बिस्वा सरमा के पास 35 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति और 16 करोड़ की देनदारियां, 5 मंत्रियों की औसत संपत्ति 10.99 करोड़ रुपये

भारतAmbala Municipal Corporation Election 2026: कुल 20 सीट, बीजेपी खाते में 16, कांग्रेस के पास 3 और निर्दलीय ने 1 पर किया कब्जा, अंबाला में विजेताओं की वार्ड-वार सूची

भारत अधिक खबरें

भारतIQAC Meeting: शैक्षणिक, अनुसंधान एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता सर्वोच्च प्राथमिकता

भारतमोबाइल ऐप पर अश्लील सामग्री की ढेर?, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-हम देश की पूरी पीढ़ी को बर्बाद नहीं होने दे सकते?

भारतप्रतीक यादव का अंतिम संस्कार गुरुवार को लखनऊ में होगा?, जानिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट से क्या पता चला?

भारत32 मंत्रियों ने किया 90 सरकारी गाड़ियों का इस्तेमाल?, चार गाड़ियों के काफिले के साथ कैबिनेट बैठक में पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री?, अपील की धज्जियां उड़ाई

भारतहरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा का गढ़ सांपला नगर समिति के अध्यक्ष पर भाजपा का कब्जा?, धारूहेरा से भाजपा उम्मीदवार सत्यनारायण 9392 वोट से जीते?