लाइव न्यूज़ :

Bhojpuri Movie 2023 Apaharan: भोजपुरी फिल्म 'अपहरण' का धांसू टीजर आउट, जानिए क्या है कहानी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 31, 2023 19:39 IST

Bhojpuri Movie 2023 Apaharan: फिल्म के टीजर में एक बार फिर से यश कुमार का यूनिक एक्शन देखने को मिला है, तो फिल्म की अभिनेत्री प्रियंका रेवड़ी भी टीजर में दर्शकों को सरप्राइज़ करती नजर आ रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म का इंतजार दर्शकों को बेसब्री से है।टीजर कैप्टन वाच हिटस के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है।

Bhojpuri Movie 2023 Apaharan: कथा प्रधान फिल्मों को लेकर दर्शकों के दिलों में रहने वाले अभिनेता यश कुमार की अपकमिंग फिल्म 'अपहरण' का धांसू टीजर आउट हो गया है। उनकी इस फिल्म का इंतजार दर्शकों को बेसब्री से है।

लेकिन उससे पहले फिल्म के टीजर ने भोजपुरी बॉक्स ऑफिस का तापमान बढ़ा दिया है। फिल्म के टीजर में एक बार फिर से यश कुमार का यूनिक एक्शन देखने को मिला है, तो फिल्म की अभिनेत्री प्रियंका रेवड़ी भी टीजर में दर्शकों को सरप्राइज़ करती नजर आ रही हैं।

यश कुमार की फिल्म 'अपहरण' का टीजर कैप्टन वाच हिटस के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। टीजर का रन टाइम 1:09 मिनट है, जो फिल्म के प्रति गजब का आकर्षण पैदा करती है। टीजर की लोगों ने जमकर तारीफ की है। वहीं, इसको लेकर यश कुमार ने कहा कि एक शानदार कहानी पर फिल्म 'अपहरण' का निर्माण हुआ है।

टीजर, महज एक झलक है। फिल्म और भी लाजवाब बनी है, जिसके लिए हमने बेहद मेहनत की है। फिल्म जब रिलीज हो, सब लोग फिल्म को सिनेमाघरों में जा कर देखें। तभी फिल्म का असली मजा आएगा। फिल्म का ट्रेलर भी जल्द ही रिलीज होगा। फिल्म में गाने और संवाद भी ऑडियन्स को आकर्षित करेगी।

आपको बता दें कि फिल्म 'अपहरण' के निर्माता अमित गुप्ता और अजय गुप्ता हैं, जबकि सह निर्माता  आलोक गुप्ता, उमा गुप्ता, रितु गुप्ता, राखी गुप्ता हैं। निर्देशक अजय श्रीवास्तव हैं। फिल्म में  यश कुमार और  प्रियंका रेवड़ी के साथ गौरी शंकर, पूनम सिंह, धनंजय सिंह, संजय सिंह मुख्य भूमिका में हैं। सहायक निदेशक विनय सिंह, विवेक मिश्रा, धनंजय सिंह, चंद्र भूषण मौर्य हैं।

कहानीकार अजय श्रीवास्तव, संगीतकार छोटे बाबा और गीतकार छोटू यादव हैं। कोरियोग्राफर राम देवन और पप्पू खन्ना हैं। डीओपी  समीर, जहांगीर हैं। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। फाइट मास्टर प्रदीप खरका एंड कंपनी हैं। टीज़र दिलीप का है। डिजिटल पार्टनर भोजपुरी कैप्टन हैं और विशेष धन्यवाद दौलत राम गुप्ता को है।

टॅग्स :भोजपुरी गानाउत्तर प्रदेशबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'जो लोग मुख्यमंत्री बन रहे हैं, उनके सर्टिफिकेट की भी जांच होनी चाहिए': बिहार के भावी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शैक्षणिक योग्यता और डिग्री पर तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारतलालू पाठशाला से सियासी ककहरा?, सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी, वीडियो

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी कल सुबह 11 बजे बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर लेंगे शपथ

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

भोजपुरी अधिक खबरें

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

भोजपुरीपवन सिंह का नया गाना 'बेडरूम में राजा' हुआ वायरल, अपर्णा मलिक के साथ रोमांस ने फैंस को किया दीवाना!

भोजपुरीभोजपुरी फिल्म निर्देशक धीरज ठाकुर की फिल्म 'डंंस' को बेस्ट फिल्म ऑफ द ईयर का अवार्ड

भोजपुरीYear-Ender 2025: इंटरनेट की दुनिया में भोजपुरी के इन गानों का रहा जलवा, लोगों ने जमकर लगाए ठुमके

भोजपुरी'चुनाव लड़ना चाहती हैं ज्योति सिंह', पत्नी के आरोपों पर पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- "भ्रम फैलाया जा रहा"