हैदराबाद:राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने कहा कि उनकी टीम की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों सत्र की पहली हार के लिए कई कारण जिम्मेदार रहे जिनमें उनके विस्फोटक बल्लेबाजों का गेंदों की गति को समझने में नाकाम रहना भी शामिल है।
गेंदबाज़ी में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल पहले ओवर में ही पवेलियन लौट गए जिससे रॉयल्स की टीम को 57 रन से हार का सामना करना पड़ा।
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान इशान किशन ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में सोमवार को यहां राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से शिकस्त देने के बाद पदार्पण कर रहे तेज गेंदबाजों प्रफुल्ल हिंगे और शाकिब हुसैन की तारीफ की।
हिंगे और शाकिब ने अपने पदार्पण मैच में चार-चार विकेट झटके। ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ हिंगे ने अपने पहले ओवर में ही तीन विकेट चटकाकर आईपीएल का नया रिकॉर्ड कायम किया। उन्होंने वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल और लुहान-ड्रे प्रिटोरियस को खाता खोले बिना आउट किया।
कप्तान ईशान किशन की 44 गेंदों में 91 रन की पारी के बाद पदार्पण कर रहे प्रफुल्ल हिंगे (34 रन पर चार विकेट) और शाकिब हुसैन (24 रन पर चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी से सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में सोमवार को यहां राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से शिकस्त दी।
हिंगे ने पहले ओवर में ही तीन विकेट चटकाकर आईपीएल का नया रिकॉर्ड कायम किया। उन्होंने वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल और लुहान-ड्रे प्रिटोरियस को खाता खोले बिना आउट कर अपने पदार्पण को यादगार बनाया।