लाइव न्यूज़ :

शैम्पू की बाेतल में रखकर मादक पदार्थ की तस्करी?, ट्रेन से 4.26 करोड़ की काेकीन जब्त, महिला गिरफ्तार

By आनंद शर्मा | Updated: April 14, 2026 05:47 IST

डीआरआई टीम ने संदिग्ध महिला यात्री के सामान में मिली शैम्पू की दाेनाें बाेतलाें में भरे तरल पदार्थ काे ज्याें ही बाहर निकाला, उनमें से अचानक 50 पीले रंग के सीलबंद कैप्सूल गिरने लगे. इनमें सफेद पाउडर जैसा पदार्थ भरा था.

Open in App
ठळक मुद्दे12 अप्रैल को नागपुर की अवकाशकालीन अदालत में पेश किया गया. न्यायिक हिरासत में भेज दिया गयाराजधानी एक्सप्रेस के बी-1 काेच में सफर कर रही इस संदिग्ध महिला यात्री को विस्तृत जांच के लिए ट्रेन से उतरने को कहा.जांच में, कपड़ों और निजी वस्तुओं के बीच दो शैम्पू की बोतलें मिलीं, जो असामान्य नजर आ रही थी.

नागपुर: ट्रेन से शैम्पू की बाेतल में रखकर तस्करी की जा रही 4.26 करोड़ रुपए की काेकीन (मादक पदार्थ) जब्त कर एक महिला यात्री काे गिरफ्तार किया गया है. ये कार्रवाई राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई), मुंबई जोन की नागपुर क्षेत्रीय इकाई ने की. इसके तहत डीआरआई ने अंतर-राज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 853 ग्राम कोकीन जब्त की है. साथ ही, संबंधित आराेपी महिला यात्री को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर 12 अप्रैल को नागपुर की अवकाशकालीन अदालत में पेश किया गया. यहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डीआरआई नागपुर क्षेत्रीय इकाई के अधिकारियों ने खास खुफिया जानकारी के आधार पर 22692 हजरत निजामुद्दीन–केएसआर बेंगलुरु राजधानी एक्सप्रेस से यात्रा कर रही एक भाेसले उपनाम वाली एक भारतीय महिला यात्री को 12 अप्रैल को रेलवे सुरक्षा बल की मदद से नागपुर रेलवे स्टेशन से गुजरते समय रोका.

उसे अपने सामान में मादक पदार्थ ले जाने के संदेह में पकड़ा गया. हुआ यूं कि, अधिकारियों ने नागपुर में राजधानी एक्सप्रेस के बी-1 काेच में सफर कर रही इस संदिग्ध महिला यात्री को विस्तृत जांच के लिए ट्रेन से उतरने को कहा. हालांकि, वह अजनी रेलवे स्टेशन पर उतरी. उसके सामान की गहन जांच में, कपड़ों और निजी वस्तुओं के बीच दो शैम्पू की बोतलें मिलीं, जो असामान्य नजर आ रही थी.

बाेतल से निकले 50 पीले रंग के सीलबंद कैप्सूल

डीआरआई टीम ने संदिग्ध महिला यात्री के सामान में मिली शैम्पू की दाेनाें बाेतलाें में भरे तरल पदार्थ काे ज्याें ही बाहर निकाला, उनमें से अचानक 50 पीले रंग के सीलबंद कैप्सूल गिरने लगे. इनमें सफेद पाउडर जैसा पदार्थ भरा था.

फील्ड ड्रग टेस्टिंग किट से जांच करने पर यह पदार्थ कोकीन पाया गया. इन 50 कैप्सूलों में कुल 853 ग्राम कोकीन बरामद हुई. इनकी अवैध बाजार में कीमत लगभग 4.26 करोड़ रु. आंकी गई है. इसे एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के प्रावधानों के तहत जब्त किया गया.

वर्धा, भागेमारी, भिलाई में भी हाे चुकी है कार्रवाई

डीआरआई की ओर से देशभर में फैले मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क के खिलाफ खुफिया-आधारित और लक्षित अभियानों के जरिए लगातार बड़ी कार्रवाई कर रहा है. इसके तहत, वर्धा जिले के करंजा घाटगे में दिसंबर 2025 में 128 किलोग्राम मेफेड्रोन फैक्ट्री का भंडाफोड़, जनवरी 2026 में भागेमारी टोल प्लाजा पर 522 किलोग्राम गांजा की जब्ती, फरवरी 2026 में भिलाई में 729 किलोग्राम गांजा की बरामदगी और अमरावती में 4.9 किलोग्राम मेफेड्रोन की जब्ती जैसे मामलों में कार्रवाई शामिल है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनागपुरDrugs and Health Products Regulatory Agency
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनासिक टीसीएसः नमाज़ अदा करने, कलमा पढ़ने और टोपी पहनने के लिए किया मजबूर?, मेल कर्मचारी ने कहा- तुम्से बच्चा नहीं हो रहा है तो अपनी पत्नी को मेरे पास भेजो?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषदः  17 सीटों पर जल्द चुनाव, देखिए किस दल के पास कितने विधायक, कौन मारेगा बाजी?

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

क्राइम अलर्टलंबी बीमारी से जूझ रही थी मां, पैसा लग रहा था?, 42 वर्षीय बेटे वेंकटेश ने 72 साल की मां सावित्राम्मा को चौथी मंजिल से धक्का देकर मार डाला

क्राइम अलर्टमां मुझे माफ कर दो, अकेलापन महसूस करती हूं और दोस्त नहीं बना सकती?, 19 वर्षीय एमबीबीएस छात्रा जिया डाकी ने फांसी लगाई और मां को 3 पेज में लिखा सुसाइड नोट?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टJharkhand: महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया गया हवस का शिकार, आरोपी दानिश गिरफ्तार

क्राइम अलर्टVIDEO: सिरफिरे आशिक की खौफनाक करतूत, बेंगलुरु में मॉडल पर जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

क्राइम अलर्टपुलिस के खुफिया तंत्र को क्या हो गया है...?

क्राइम अलर्टजनवरी 2022 में दानिश शेख से मुलाकात, पीड़िता ने कहा- जुलाई 2022 में सेक्स करने को कहा, बाहों में भरा और चूमा, विरोध किया तो शादी प्रस्ताव दिया?

क्राइम अलर्टसुंदर लड़कियों की तस्वीरें दिखाकर लड़कों को फंसाते?, रजिस्ट्रेशन नाम पर 1500 रुपये की वसूली, हिरासत में 3 लड़की, फर्जी मैरिज ब्यूरो पर साइबर पुलिस की छापेमारी?