लाइव न्यूज़ :

डॉक्टर अभिमन्यु और पत्नी चला रहे थे सेक्स रैकेट, निजी हरिओम क्लिनिक में अवैध धंधा?, छापेमारी की तो नजारा देख अधिकारी हैरान

By एस पी सिन्हा | Updated: April 14, 2026 05:55 IST

खगड़ियाः प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना महेशखूंट चौक के पास स्थित 'हरिओम क्लिनिक' की है, जिसके संचालक डॉ. अभिमन्यु बताए जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअवैध कारोबार महेशखूंट-सहरसा मुख्य मार्ग पर स्थित एक किराए के मकान में संचालित हो रहा था।पुलिस टीम ने अचानक क्लिनिक पर छापेमारी की, तो वहां का नजारा देख अधिकारी भी दंग रह गए।आवास पर भी तलाशी ली गई, जहां से प्रतिबंधित कोडीन सिरप (नशीली दवा) की खेप बरामद हुई है।

खगड़ियाः बिहार में खगड़िया जिले के गोगरी अनुमंडल में पुलिस ने एक निजी क्लिनिक में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। गोगरी की डीएसपी साक्षी कुमारी के नेतृत्व में हुई इस बड़ी कार्रवाई ने इलाके के स्वास्थ्य महकमे और स्थानीय लोगों के बीच हड़कंप मचा दिया है। यह अवैध कारोबार महेशखूंट-सहरसा मुख्य मार्ग पर स्थित एक किराए के मकान में संचालित हो रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना महेशखूंट चौक के पास स्थित 'हरिओम क्लिनिक' की है, जिसके संचालक डॉ. अभिमन्यु बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों को लंबे समय से इस क्लिनिक में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर शक था। गुप्त सूचना के आधार पर जब पुलिस टीम ने अचानक क्लिनिक पर छापेमारी की, तो वहां का नजारा देख अधिकारी भी दंग रह गए।

मौके से कई आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद की गईं, जो वहां देह व्यापार होने की पुष्टि करती हैं। पुलिस की यह कार्रवाई केवल क्लिनिक तक ही सीमित नहीं रही। डीएसपी के निर्देश पर डॉक्टर के आवास पर भी तलाशी ली गई, जहां से प्रतिबंधित कोडीन सिरप (नशीली दवा) की खेप बरामद हुई है।

इस बरामदगी ने मामले को और गंभीर बना दिया है, जिससे न केवल अनैतिक देह व्यापार बल्कि नशीले पदार्थों की तस्करी के तार भी जुड़ते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से कई लोगों को हिरासत में लिया है। डीएसपी साक्षी कुमारी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में डॉक्टर अभिमन्यु और उनकी पत्नी की मुख्य भूमिका सामने आई है।

ये दोनों मिलकर क्लिनिक की आड़ में इस अनैतिक धंधे को संरक्षण दे रहे थे। पुलिस ने साक्ष्य मिटाने की किसी भी संभावना को देखते हुए क्लिनिक को सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और सभी गिरफ्तार आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस गिरोह के पीछे एक बड़ा नेटवर्क हो सकता है, जिसकी पहचान की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी तरह के अवैध कारोबार और अनैतिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आने वाले दिनों में ऐसे अन्य संदिग्ध ठिकानों पर भी छापेमारी जारी रहेगी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीBihar PoliceपटनाबिहारBihar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBihar: CM सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार, जानें क्या हुई बातचीत

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतहमको साइन करने नहीं आता, इस लायक नहीं?, विधायक अनंत सिंह ने मंत्री बनने के सवाल पर बोले

ज़रा हटकेछात्रा 3 साल के जीएनएम कोर्स के दौरान विवाह करती है, तो नामांकन रद्द?, स्कूल प्रशासन ने परिसर की दीवारों पर चस्पा किया नोटिस

क्राइम अलर्ट60 दिन बैन?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सांप्रदायिक, भड़काऊ और गुमराह करने वाली सामग्री को पोस्ट और शेयर करने पर रोक

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

क्राइम अलर्ट8 पन्नों का संदिग्ध दस्तावेज और कई मोबाइल नंबर?, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, छपरा, सीवान, मुंगेर, नालंदा, गोपालगंज, भोजपुर और सीतामढ़ी सहित कई जेलों में छापेमारी

क्राइम अलर्ट'बजरंग दल की साज़िश, मनगढ़ंत केस': TCS नासिक विवाद के बीच आरोपी रज़ा मेमन के परिजनों के सनसनीखेज़ दावे

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: 6 लोग जिंदा जले?, यादगिर में टायर फटने से कार और बस में टक्कर, वीडियो