'जो लोग मुख्यमंत्री बन रहे हैं, उनके सर्टिफिकेट की भी जांच होनी चाहिए': बिहार के भावी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शैक्षणिक योग्यता और डिग्री पर तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल

By एस पी सिन्हा | Updated: April 14, 2026 18:48 IST2026-04-14T18:48:00+5:302026-04-14T18:48:05+5:30

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी की शैक्षणिक योग्यता और उनकी डिग्री पर गंभीर सवाल उठाते हुए सार्वजनिक मंच से कहा कि सत्ता में आने वाले लोगों के दावों और उनकी असलियत के बीच बड़ा अंतर है।

"Those who are becoming Chief Ministers—their certificates, too, should be scrutinized": Tejashwi Yadav raises questions regarding the educational qualifications and degrees of Bihar's prospective Chief Minister, Samrat Choudhary | 'जो लोग मुख्यमंत्री बन रहे हैं, उनके सर्टिफिकेट की भी जांच होनी चाहिए': बिहार के भावी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शैक्षणिक योग्यता और डिग्री पर तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल

'जो लोग मुख्यमंत्री बन रहे हैं, उनके सर्टिफिकेट की भी जांच होनी चाहिए': बिहार के भावी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शैक्षणिक योग्यता और डिग्री पर तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल

पटना: बिहार में सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने की चल रही तैयारियों के बीच विपक्षी खेमे ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी की शैक्षणिक योग्यता और उनकी डिग्री पर गंभीर सवाल उठाते हुए सार्वजनिक मंच से कहा कि सत्ता में आने वाले लोगों के दावों और उनकी असलियत के बीच बड़ा अंतर है। उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए तंज भरे लहजे में कहा कि "जो लोग मुख्यमंत्री बन रहे हैं, उनके सर्टिफिकेट की भी जांच होनी चाहिए।" 

सम्राट चौधरी ने कहा कि अक्सर उन पर 'नौवीं फेल' होने का आरोप लगाया जाता है, लेकिन वह स्पष्ट करना चाहते हैं कि वह 'नौवीं पास' हैं और कभी फेल नहीं हुए। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि दूसरी ओर ऐसे लोग हैं जिनकी डिग्रियों का कोई अता-पता नहीं है और आने वाले समय में वे शायद कोई नई डिग्री भी पेश कर दें। इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने प्रशासन और शैक्षणिक प्रणाली पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में अजीब स्थिति बनी हुई है। 

उन्होंने कहा कि बिना परीक्षा के लोग प्रोफेसर बन जा रहे हैं। उनका इशारा सीधे तौर पर सत्ता पक्ष के नेताओं की ओर था। तेजस्वी ने कहा कि बिहार की जनता देख रही है कि सरकार कैसे चल रही है और यह किसी से छिपा नहीं है। राजद नेता ने खुद को और अपनी पार्टी को 'सच्चे लोगों' की जमात बताते हुए सत्ता पक्ष को 'झूठा' करार दिया। 

उन्होंने कहा कि उनके पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है, जबकि सत्ता के शीर्ष पर बैठने वाले लोग अपनी कमियों को छिपाने के लिए दूसरों पर उंगली उठाते हैं। तेजस्वी के इस बयान के बाद राज्य में डिग्री को लेकर एक नई सियासी जंग छिड़ने के आसार हैं।

Web Title: "Those who are becoming Chief Ministers—their certificates, too, should be scrutinized": Tejashwi Yadav raises questions regarding the educational qualifications and degrees of Bihar's prospective Chief Minister, Samrat Choudhary

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे