लाइव न्यूज़ :

TCS के बाद अब Infosys में 'जिहादी उत्पीड़न'? पूर्व कर्मचारी की शिकायत पर नितेश राणे का बड़ा बयान, मंचा हड़कंप

By अंजली चौहान | Updated: April 14, 2026 09:46 IST

Infosys Pune Controversy: यह घटना नासिक स्थित टीसीएस के आठ महिला और एक पुरुष कर्मचारियों द्वारा मानसिक और यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराने के बाद सामने आई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि उन्हें जबरन नमाज़ पढ़ने और गोमांस खाने के लिए मजबूर किया गया और उनका धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया गया।

Open in App

Infosys Pune Controversy: आईटी सेक्टर की बड़ी कंपनी टीसीएस के अंदर कर्मचारियों के उत्पीड़न विवाद के बीच इंफोसिस के एक पूर्व कर्मचारी ने अपनी कंपनी के खिलाफ शिकायत की है। इंफोसिस के पूर्व कर्मचारी ने सोशल मीडिया के जरिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और मत्स्य पालन और बंदरगाह मंत्री को टैग करके पोस्ट लिखा जिसमें उन्होंने दावा किया कि पुणे में Infosys में "जिहादी उत्पीड़न" चल रहा है।

ट्वीट में लिखा, "प्रिय सर @NiteshNRane @Dev_Fadnavis, कई लड़कियां @InfosysBPM पुणे, खासकर Damler प्रोजेक्ट में चल रहे जिहादी उत्पीड़न के बारे में शिकायत कर रही हैं। क्या आप कृपया इस मामले को देख सकते हैं?"

नितेश राणे ने ट्वीट का संज्ञान लिया और जवाब दिया, "धन्यवाद सर। अगर जरूरत पड़ी तो मैं आपको DM करके और जानकारी दूँगा,"

यह घटना तब सामने आई जब नासिक में TCS की आठ महिला और एक पुरुष कर्मचारियों ने मानसिक और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शिकायतें दर्ज कराईं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें नमाज़ पढ़ने, बीफ़ खाने के लिए मजबूर किया गया और उन्हें धर्म परिवर्तन कराने की कोशिशें भी की गईं।

टीसीएस पर लगा आरोप

टाटा संस के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन ने TCS नासिक में लगे आरोपों को "बेहद चिंताजनक और दुखद" बताया है, और एक वरिष्ठ अधिकारी की देखरेख में मामले की जांच की घोषणा की है।

नटराजन चंद्रशेखरन ने एक बयान में कहा, " टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज की नासिक ब्रांच से सामने आ रही शिकायतें और आरोप बेहद चिंताजनक और दुखद हैं।" उन्होंने यह भी घोषणा की कि तथ्यों का पता लगाने और इस स्थिति के लिए ज़िम्मेदार लोगों की पहचान करने के लिए TCS की Chief Operating Officer, Arathi Subramanian की देखरेख में एक विस्तृत जांच चल रही है।

Nida Khan है मुख्य साजिशकर्ता

नासिक पुलिस की Special Investigation Team (SIT) ने Nida Khan को इस मामले में कथित मुख्य साजिशकर्ता के रूप में पहचाना है।

जांच के अनुसार, आरोपी ने कथित तौर पर युवा महिला कर्मचारियों को प्रेम संबंधों का लालच देकर निशाना बनाया और बाद में उनका शोषण किया। SIT ने पाया है कि आरोपी ने पीड़ितों को कुछ खास धार्मिक रीति-रिवाज अपनाने के लिए भी प्रभावित करने की कोशिश की, जिसमें नमाज़ पढ़ना और अपने पहनावे में बदलाव करना शामिल था।

टॅग्स :इंफोसिसTCSमहाराष्ट्रदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAmbedkar Jayanti April 14: महिलाओं को बनाना चाहते थे ‘नीति निर्माता’

भारतकोराडी थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा: गरम राख गिरने से 8 कर्मचारी झुलसे, 4 का इलाज जारी

क्राइम अलर्टइको-कार में 9 लोग थे सवार, सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर और 9 की मौत, अस्पताल में जिंदगी से लड़ रहे 3, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: दिग्गज गायिका को अंतिम विदाई?, शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार, फैंस उमड़े, रो पड़े सचिन तेंदुलकर, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

भारत अधिक खबरें

भारत'बिहार को नया सम्राट मुबारक हो!': सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, चुने गए बीजेपी विधायक दल के नेता

भारतराज्यपाल से मिलने के बाद सीएम नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा, 2005 से मुख्यमंत्री थे?

भारतसीएम पद से इस्तीफा देने के बाद सांसद नीतीश कुमार ने एक्स पर लिखा भावुक पोस्ट, पढ़िए?

भारतलोकभावन में महज 7 मिनट ही रुके नीतीश कुमार?, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और मंत्री विजय चौधरी के साथ पहुंचे थे?

भारतपल्टीबाजी के धुरंधर चाचा जी का इस्तीफा, बनने चले थे सियासत के खलीफा?, लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने कसा तंज?