लाइव न्यूज़ :

Bihar’s New CM: एक ही कार में सवार हुए सीएम नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय चौधरी, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 14, 2026 11:49 IST

Bihar’s New CM: भाजपा, जेडीयू और एनडीए विधायक दलों की कई बैठकों के बाद नए नेता का चयन किया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे निर्धारित है।

Open in App
ठळक मुद्देकैबिनेट बैठक की अध्यक्षता के बाद इस्तीफा दे सकते हैं।राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार अपने आवास से रवाना हुए।89 विधायक और 22 एमएलसी उपस्थित रहने की उम्मीद है।

पटनाः बिहार में एक बड़ा राजनीतिक बदलाव होने वाला है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) आज, 14 अप्रैल को शाम 4 बजे पटना में राज्य के अगले मुख्यमंत्री की घोषणा करने जा रहा है। यह घोषणा ऐसे समय में हो रही है, जब इस बात के प्रबल संकेत मिल रहे हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी अंतिम कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता के बाद उसी दिन इस्तीफा दे सकते हैं। आधिकारिक घोषणा से पहले भाजपा, जेडीयू और एनडीए विधायक दलों की कई बैठकों के बाद नए नेता का चयन किया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे निर्धारित है।

बिहार के पटना में हलचल तेज है। डॉ बीआर आंबेडकर की 135वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद एक ही कार में सवार हुए सीएम नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय चौधरी कैबिनेट की आखिरी बैठक में शामिल होने गए। राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार अपने आवास से रवाना हुए।

जेडीयू के प्रमुख और पिछले सप्ताह राज्यसभा सांसद बने नीतीश कुमार से उम्मीद की जा रही है कि वे सुबह 11 बजे होने वाली अपनी कैबिनेट की आखिरी बैठक के बाद इस्तीफा दे देंगे। रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसमें शामिल होने की संभावना है। भाजपा विधायक दल की बैठक दोपहर 2 बजे होगी, जिसमें 89 विधायक और 22 एमएलसी उपस्थित रहने की उम्मीद है।

बिहार कैबिनेट बैठक पर बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार ने कहा, "अंतिम कैबिनेट है तो अच्छा तो नहीं लग रहा है... राजनीतिक सामाजिक जीवन में इन चीजों का आना जाना लगा रहता है। अनके साथ काम करने का जो अनुभव मिला जो तौर तरीका सीखा निश्चित रूप से हमारा ज्ञानवर्धन हुआ और राज्य की जनता के समस्याओं का समाधान उन्होंने निकाला।"

इसके बाद, जेडीयू विधायक दल की बैठक दोपहर 3 बजे के आसपास नीतीश कुमार के आवास पर होगी, रिपोर्ट में बताया गया है। इन बैठकों के तुरंत बाद, एनडीए विधायक दल की बैठक अंतिम निर्णय लेने के लिए होने की संभावना है। भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान, जिन्हें केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है, निगरानी करेंगे और उनसे शाम 4 बजे नए मुख्यमंत्री की घोषणा करने की उम्मीद है।

जेडीयू नेता संजय झा कहते हैं, "नीतीश जी के मुख्यमंत्री बनने के बाद बिहार की गरिमा और प्रतिष्ठा बहाल हुई और देश-विदेश के लोग इसे पहचानने लगे। जिस तरह से उन्होंने काम किया, बिहार की निस्वार्थ सेवा में 21 साल बिताए, मुझे नहीं लगता कि उनका ध्यान किसी और चीज़ पर था, चाहे वह व्यक्तिगत हो या कुछ और।

ऐसा लगता ही नहीं कि उनकी डिक्शनरी में छुट्टी जैसा कोई शब्द था... यहां तक ​​कि 2025 के चुनावों में भी हमने नीतीश जी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा। मुझे आज भी याद है कि कैसे बारिश में भी वे कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए सड़क मार्ग से यात्रा करते थे।"

बिहार में नए मुख्यमंत्री के चयन के संबंध में RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा, "अभी केवल कयास लगाया जा रहा है कि आज मुख्यमंत्री इस्तीफा देंगे। उनके पास संख्या बल है वे जिसे चाहे मुख्यमंत्री बना सकते हैं। मुख्यमंत्री ही बता सकते हैं कि फैसला दबाव में लिया गया है या नहीं। भाजपा जहां भी है वे अपने सहयोगी दलों को किनारे कर देती है। हमने 5-6 साल पहले कहा था कि जदयू नाम की पार्टी बिहार में नहीं रहेगी वो अब दिख रहा है।"

टॅग्स :बिहारराष्ट्रीय रक्षा अकादमीBihar BJPनीतीश कुमारसम्राट चौधरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'बिहार को नया सम्राट मुबारक हो!': सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, चुने गए बीजेपी विधायक दल के नेता

भारतराज्यपाल से मिलने के बाद सीएम नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा, 2005 से मुख्यमंत्री थे?

भारतसीएम पद से इस्तीफा देने के बाद सांसद नीतीश कुमार ने एक्स पर लिखा भावुक पोस्ट, पढ़िए?

भारतलोकभावन में महज 7 मिनट ही रुके नीतीश कुमार?, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और मंत्री विजय चौधरी के साथ पहुंचे थे?

भारतपल्टीबाजी के धुरंधर चाचा जी का इस्तीफा, बनने चले थे सियासत के खलीफा?, लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने कसा तंज?

भारत अधिक खबरें

भारत2.5 घंटे में 213 किमी: पीएम मोदी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, जानें के बारे में विस्तार से

भारतBihar: सत्ता का नया समीकरण: सीएम की कुर्सी और गृह विभाग भाजपा के खाते में! विधानसभा अध्यक्ष का फैसला अभी बाकी

भारतबिहार कैबिनेट में शामिल नहीं होंगे निशांत कुमार?, बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी होंगे डिप्टी CM?, वीडियो

भारतबिहार सत्ता हस्तांतरणः आईएएस-आईपीएस अधिकारियों को दिल्ली बुलाया, 15-20 अधिकारी पर केंद्र की नजर?

भारतआप सभी के प्रति मेरा स्नेह और प्यार हमेशा बना रहेगा?, कैबिनेट की आखिरी बैठक और मंत्रियों से बातचीत के दौरान भावुक सीएम नीतीश?, वीडियो