लाइव न्यूज़ :

आखिर ऐसी ओछी हरकतें लगातार क्यों कर रहा है चीन ?

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 14, 2026 07:44 IST

मगर चीन यह भूल जाता है कि भारत के खिलाफ उसका यह मनोवैज्ञानिक दबाव काम नहीं करने वाला है.

Open in App

भारतीय इलाकों के नाम बदलने की हरकतें तो चीन लगातार कर ही रहा है लेकिन इस बार उसने फिर एक और हरकत की है. लद्दाख सीमा के पास उसने एक नई एडमिनिस्ट्रेटिव काउंटी स्थापित की है. काउंटी को सामान्य भाषा में जिला कह सकते हैं. यह काउंटी पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर और अफगानिस्तान सीमा के पास है. इसके अलावा दो अन्य काउंटी भी बनाई है जिसमें चीन ने अपने कब्जे वाले भारतीय इलाके को शामिल किया है. स्वाभाविक रूप से भारत ने इसे चीन की ओछी हरकत बताया है और साफ कहा है कि इस तरह की हरकतें द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य बनाने के प्रयासों को कमजोर करती हैं.

भारत ने साफ कहा है कि अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन समेत ये स्थान भारत का अभिन्न हिस्सा थे, हैं और हमेशा रहेंगे.

पिछले डेढ़ वर्षों में चीन ने तीसरी बड़ी प्रशासनिक घोषणा की है. इसके पहले वह अरुणाचल प्रदेश के शहरों का नाम भी अपने मैप में बदलता रहा है. न केवल शहर बल्कि कई इलाकों, पहाड़ और नदियों के नाम भी वह बदल चुका है. 2017, 2021, 2023, अप्रैल 2024 और मई 2025 में भी चीन ने नाम बदलने की हरकतें की थीं और तब भी भारत सरकार ने इसका सख्त विरोध किया था. अब सवाल पैदा होता है कि चीन इस तरह की हरकतें करता क्यों है? इससे क्या बदल जाएगा?

सतही तौर पर देखें तो चीन की ये हरकतें बचकाना और शरारतपूर्ण नजर आती हैं लेकिन आप मनोवैज्ञानिक दृष्टि से देखें तो यह समझ में आता है कि चीन मनोवैज्ञानिक दबाव डालना चाहता है. वह इस सोच पर काम कर रहा है कि एक झूठ को सौ बार बोलो तो वह झूठ भी सच जैसा लगने लगता है. मगर चीन यह भूल जाता है कि भारत के खिलाफ उसका यह मनोवैज्ञानिक दबाव काम नहीं करने वाला है. भारत हर बार चीन को सख्ती से याद दिलाता है कि तुम जो कर रहे हो, वह ओछी हरकत है.

हां, नाम बदलने की हरकतों के बाद ये काउंटी बनाने की जो हरकत उसने की है, वह उसकी साम्राज्यवादी नीति का हिस्सा है. वह बार-बार यह साबित करना चाहता है कि भारतीय हिस्सा उसका है. मगर यह तय है कि उसकी दाल नहीं गलने  वाली है. उसे मुगालता नहीं पालना चाहिए. यह 1962 का भारत नहीं है कि अपनी रक्षा न कर पाए.

टॅग्स :चीनभारत
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका को इतनी क्यों जंग पसंद है?, 250 वर्षों के इतिहास पर नजर डालें तो...

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

विश्व अधिक खबरें

विश्वEarthquake in America: नेवादा के सिल्वर स्प्रिंग्स में 5.7 की तीव्रता से कांपी धरती, लोगों में दहशत

विश्वह्यूगो-बाल्जाक और फॉरेंसिक जांच के आविष्कारक विडोक

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो