लाइव न्यूज़ :

Ambedkar Jayanti 2026: जुड़ी 10 रोचक बातें, 1990 में मरणोपरांत भारत रत्न?, भारतीय तिरंगे में अशोक चक्र...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 14, 2026 05:17 IST

बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर 9 से अधिक भाषाओं का ज्ञान रखते थे। यही नहीं, वह कुल 64 विषयों में मास्टर भी थे।

Open in App
ठळक मुद्देबाबासाहेब को भारतीय तिरंगे में अशोक चक्र को जगह देने का श्रेय जाता है। साल 1990 में मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया था।भिक्षु महंत वीर चंद्रमणी ने बाबासाहेब को इस युग का आधुनिक बुद्ध भी बताया था। 

नई दिल्ली: मध्य भारत प्रांत (अब मध्य प्रदेश) में स्थित महू नगर में 14 अप्रैल 1891 को रामजी मालोजी सकपाल और भीमाबाई के घर पैदा हुए डॉक्टर भीमराव अंबेडकर (Bhimrao Ramji Ambedkar) को आज लोग एक विश्वस्तरीय विधिवेत्ता और भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार के रूप में जानते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने भारतीय समाज के लिए बेहद महत्वपूर्ण काम किए हैं।

जयंती के मौके पर जानिए जुड़ी 10 रोचक बातें

1. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर (Babasaheb Bhimrao Ambedkar) का जन्म एक दलित परिवार में हुआ था। वह महार जाति से ताल्लुक रखते थे, जिसे उस समय अछूत माना जाता था। बेहद कम लोगों को इस बात की जानकारी है कि उनके पूर्वज ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के लिए काम किया करते थे। 

2. अपने माता-पिता की बाबा साहेब चौदहवीं और आखिरी संतान थे। 

3. डॉ भीमराव आंबेडकर ने आर्थिक और सामाजिक भेदभाव की वजह से विषम परिस्थितियों में अपनी पढ़ाई शुरू की थी। तब किसी को इसका अंदाजा नहीं था कि एक दिन यही व्यक्ति देश की स्थिति बदलने में अहम योगदान देने वाला है। हालांकि, सामाजिक भेदभाव के चलते स्कूल के शुरुआती सालों में उन्हें अन्य अस्पृश्य बच्चों के साथ अलग बैठाया जाता था।

4. बहुत कम लोगों को पता है कि उनके स्कूल टीचर ने बाबासाहेब के असल उपनाम 'अंबावाडेकर' को बदल कर 'अंबेडकर' रखा था। इस तरह से उनका उपनाम अंबेडकर हो गया। 

5. अंबेडकर की शादी देश में प्रचलित बाल विवाह की वजह से महज 15 साल की उम्र में 9 साल की लड़की रमाबाई से हो गई थी। उनकी पहली शादी साल 1906 थी। सबको नहीं मालूम है कि उनकी दो शादियां हुई थी। पहली पत्नी रमाबाई की लंबी बीमारी के बाद 1935 में निधन हो गया था, जिसके बाद उन्होंने 15 अप्रैल 1948 को नई दिल्ली में अपने घर पर डॉक्टर शारदा कबीर से विवाह किया था।  शादी के बाद उन्होंने अपना नाम बदल कर सविता अंबेडकर रख लिया था।

6. विदेश जाकर अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की डिग्री हासिल करने वाले डॉ भीमराव अंबेडकर पहले भारतीय थे। उन्हें पढ़ने-लिखने का बहुत शौक था, जिसके चलते उन्होंने काफी पढ़ाई-लिखाई की। लंदन स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स में 8 वर्ष में समाप्त होने वाली पढ़ाई को उन्होंने महज 2 साल और 3 महीनों में ही पूरा कर लिया था। 

7. अपने कई समर्थको के साथ बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर ने पंचशील को अपनाते हुए बौद्ध धर्म ग्रहण किया था। दुनिया में उनका इस तरह से अपने समर्थकों के साथ दीक्षा लेना ऐतिहासिक था, क्योंकि यह विश्व का सबसे बड़ा धर्मांतरण था। ऐसे में बौद्ध धर्म की दीक्षा देने वाले महान बौद्ध भिक्षु महंत वीर चंद्रमणी ने बाबासाहेब को इस युग का आधुनिक बुद्ध भी बताया था। 

8. बाबासाहेब को भारतीय तिरंगे में अशोक चक्र को जगह देने का श्रेय जाता है। 

9. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर 9 से अधिक भाषाओं का ज्ञान रखते थे। यही नहीं, वह कुल 64 विषयों में मास्टर भी थे।

10. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर को साल 1990 में मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया था।

टॅग्स :बी आर आंबेडकरनागपुरभारत रत्न
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषदः  17 सीटों पर जल्द चुनाव, देखिए किस दल के पास कितने विधायक, कौन मारेगा बाजी?

स्वास्थ्यबीमारी का इलाज नहीं करता डॉक्टर, मरीज के मन में उम्मीद भी जगाता?, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा-संवेदनशीलता के साथ मानवता की सेवा

क्राइम अलर्टशैम्पू की बाेतल में रखकर मादक पदार्थ की तस्करी?, ट्रेन से 4.26 करोड़ की काेकीन जब्त, महिला गिरफ्तार

कारोबारडाक विभाग में पहली बार खुले 14.74 लाख खाते?, बचत खातों, बीमा, सुकन्या, आरडी, खातों में नागपुर की ऐतिहासिक उपलब्धि 

भारतपत्नी का बच्चे के सामने गालीगलौज करना पति को आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं?, बंबई हाईकोर्ट ने कहा- पारिवारिक जीवन में मतभेद सामान्य बात

भारत अधिक खबरें

भारतमहिला आरक्षण और परिसीमन का पेंच, आसान पॉइंट्स में समझें पूरा विवाद

भारतलोकसभा में 17 अप्रैल को शाम 4 बजे 3 महत्वपूर्ण विधेयक पर मतदान, जानें किसका पलड़ा भारी?

भारतहिंदी भाषी क्षेत्र में 38.1 से बढ़कर 43.1 प्रतिशत और दक्षिणी राज्यों की सीटें 24 से घटकर 20 प्रतिशत हो जाएंगी?, असदुद्दीन ओवैसी बोले- सरासर गलत?

भारतअखिलेश यादव ने पूछा- इतनी जल्दी क्या है?, अमित शाह बोले-समाजवादी पार्टी सभी टिकट मुस्लिम महिलाओं को दे, हमें कोई आपत्ति नहीं?, वीडियो

भारतसंविधान संशोधन बिलः पक्ष में 251 और विपक्ष में 185 वोट?, लोकसभा में प्रस्ताव पास और चर्चा शुरू?