लाइव न्यूज़ :

बिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: April 14, 2026 17:16 IST

विधायक दल की बैठक को संबोधित करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि वह बिहार की जनता और पार्टी से जुड़े सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का संकल्प लिया।सभी को साथ लेकर बिहार में सुशासन की नई इबारत लिखने के लिए तैयार हैं।सम्राट चौधरी ने अपने संदेश का समापन 'जय बिहार, जय भारत' के नारों के साथ किया।

पटनाः बिहार में भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा मुझ पर विश्वास जताते हुए भाजपा बिहार विधानमंडल दल के नेता का दायित्व सौंपने पर हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। सम्राट चौधरी ने अपनी नई जिम्मेदारी को सेवा के संकल्प से जोड़ते हुए कहा कि यह उनके लिए सिर्फ एक पद नहीं है, बल्कि बिहार की जनता की सेवा, उनके विश्वास और सपनों को साकार करने का एक पवित्र अवसर है। उन्होंने पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का संकल्प लिया।

अपने पोस्ट में सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के मार्गदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि वह बिहार को विकास, सुशासन और समृद्धि के नए आयामों तक ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। कार्यकर्ताओं और समर्थकों के प्रति सम्मान जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि जनता और कार्यकर्ताओं का स्नेह, आशीर्वाद और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है। उनके इस बयान से स्पष्ट है कि वह सभी को साथ लेकर बिहार में सुशासन की नई इबारत लिखने के लिए तैयार हैं।

सम्राट चौधरी ने अपने संदेश का समापन 'जय बिहार, जय भारत' के नारों के साथ किया। इसके पहले विधायक दल की बैठक को संबोधित करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि वह बिहार की जनता और पार्टी से जुड़े सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन को याद करते हुए बताया कि पिछले लगभग 20 वर्षों से वे एक कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय राजनीति में काम कर रहे हैं।

उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि शुरुआती दौर में उनकी कोई स्पष्ट राजनीतिक विचारधारा नहीं थी, लेकिन बाद में उनका जुड़ाव भाजपा और उसके विचारों से हुआ। उन्होंने कहा कि जब वे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के संपर्क में आए और विशेष रूप से नरेंद्र मोदी के विचारों से जुड़े, तब उनके राजनीतिक जीवन को एक नई दिशा मिली।

इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि संगठन में काम करते हुए उन्हें कई वरिष्ठ नेताओं के साथ काम करने का अवसर मिला, जिससे उनका अनुभव लगातार मजबूत होता गया। सम्राट चौधरी ने अपने संबोधन में भाजपा के संगठनात्मक ढांचे में मिले विभिन्न दायित्वों का उल्लेख करते हुए कहा कि 2015 के विधानसभा चुनाव के बाद से उन्होंने लगातार पार्टी के लिए काम किया और विभिन्न भूमिकाओं में संगठन को मजबूत करने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पदाधिकारी, विधानमंडल दल, विधान परिषद में विपक्ष के नेता और बाद में संगठन के विभिन्न पदों पर काम करने का अवसर मिला।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्य करते हुए उन्हें पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का अनुभव मिला। इसके बाद जब 2024 में एनडीए की सरकार बनाने की प्रक्रिया आगे बढ़ी, तब पार्टी नेतृत्व के सहयोग से उन्हें उपमुख्यमंत्री के रूप में कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ। अपने भाषण में उन्होंने राष्ट्रीय नेतृत्व का विशेष रूप से आभार जताया।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताया और उन्हें लगातार जिम्मेदारियां दीं। उन्होंने बिहार के नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद दिया जिन्होंने संगठन को मजबूत करने में सहयोग दिया। सम्राट चौधरी ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व और एनडीए के सहयोग से बिहार में सरकार चलाने और जनता के लिए काम करने का अवसर मिला है।

उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने हमेशा भाजपा और एनडीए पर भरोसा जताया है, जिसके कारण पार्टी को लगातार मजबूत जनादेश मिला है। अपने संबोधन के अंत में उन्होंने दोहराया कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर काम करते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य बिहार के विकास को गति देना और प्रधानमंत्री के विजन को जमीन पर उतारना है। यह बयान ऐसे समय आया है जब बिहार की राजनीति में भाजपा और एनडीए की रणनीतिक स्थिति को लेकर चर्चाएं तेज हैं।

सम्राट चौधरी का यह भाषण न केवल उनके राजनीतिक सफर का सार है, बल्कि पार्टी के भीतर उनके बढ़ते प्रभाव और जिम्मेदारी को भी दर्शाता है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि उनकी यह प्रतिक्रिया दर्शाती है कि वह अब पूरी तरह से 'एक्शन मोड' में हैं और जल्द ही सरकार गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे।

टॅग्स :सम्राट चौधरीबिहारपटनानीतीश कुमारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वPM मोदी और ट्रंप के बीच 40 मिनट तक फ़ोन पर बातचीत हुई, होर्मुज़ की नाकेबंदी के मुद्दे पर हुई चर्चा

भारत'जो लोग मुख्यमंत्री बन रहे हैं, उनके सर्टिफिकेट की भी जांच होनी चाहिए': बिहार के भावी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शैक्षणिक योग्यता और डिग्री पर तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारत'PM मोदी देशद्रोही हैं, US व्यापार सौदे में भारत को बेच दिया': राहुल गांधी ने दोहराया अपना दावा

भारतलालू पाठशाला से सियासी ककहरा?, सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्र ने लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव दिया, बिल 16 अप्रैल को संसद में किया जाएगा

भारतनोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को मुख्यमंत्री योगी ने गंभीरता से लिया, सरकार बढ़ाएगी 4 लाख आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी कल सुबह 11 बजे बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर लेंगे शपथ

भारतBihar New CM: सम्राट चौधरी ने विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद क्या कहा?

भारतकौन हैं सम्राट चौधरी?, पिता शकुनी चौधरी रह चुके हैं मंत्री?, बिहार के नए खेवनहार?