लाइव न्यूज़ :

डाक विभाग में पहली बार खुले 14.74 लाख खाते?, बचत खातों, बीमा, सुकन्या, आरडी, खातों में नागपुर की ऐतिहासिक उपलब्धि 

By सैयद मोबीन | Updated: April 14, 2026 05:42 IST

नेट खातों की संख्या 6 लाख 17 हजार 130 हो गई थी. सुकन्या समृद्धि योजना को लेकर भी लोगों का रुझान बढ़ रहा है.

Open in App
ठळक मुद्देवर्ष 2024-25 में 10 लाख 51 हजार 149 खाते खोले गए थे और 4 लाख 34 हजार 19 खाते मैच्युअर हुए थे.2025-26 में हमारे सभी कर्मचारियों व अधिकारियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है.वरिष्ठ नागरिक बचत योजना, किसान विकास पत्र, राष्ट्रीय बचत पत्र आदि योजनाओं के रिकॉर्ड खाते खोले गए हैं.

नागपुर: डाक विभाग के विदर्भ क्षेत्र में बीते वित्त वर्ष 2025-26 में पहली बार 14 लाख से ज्यादा खाते खोले गए हैं. यह नागपुर क्षेत्र की ऐतिहासिक उपलब्धि है. खास बात यह है कि इतने खाते खालने में नागपुर क्षेत्र पूरे महाराष्ट्र सर्कल में अव्वल स्थान पर रहा है. वर्ष 2025-26 में 14 लाख 74 हजार 18 खाते खोले गए हैं. वहीं, 4 लाख 30 हजार 440 खाते मैच्युअर हुए. इसलिए नेट खाते 10 लाख 43 हजार 578 हुए. ऐसा नागपुर क्षेत्र में पहली बार हुआ है. वर्ष 2024-25 में 10 लाख 51 हजार 149 खाते खोले गए थे और 4 लाख 34 हजार 19 खाते मैच्युअर हुए थे.

इस तरह नेट खातों की संख्या 6 लाख 17 हजार 130 हो गई थी. सुकन्या समृद्धि योजना को लेकर भी लोगों का रुझान बढ़ रहा है. यही वजह है कि सुकन्या समृद्धि योजना के तहत बीते वर्ष में 66 हजार 447 खाते खोले गए. डाक विभाग के नागपुर क्षेत्र के डाक सेवा निदेशक डॉ. सुधीर जाखेरे ने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 में हमारे सभी कर्मचारियों व अधिकारियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है.

यही वजह है कि नए खातों के खोलने में हमने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है.  खासकर डाक जीवन बीमा (पीएलआई) और ग्रामीण डाक जीवन बीमा (आरपीएलआई) के मामले में अच्छा प्रतिसाद मिला है. इसके अलावा बचत खाते, सुकन्या समृद्धि योजना, सार्वजनिक भविष्य निधि (पीपीएफ), टर्म डिपॉजिट, आरडी, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना, किसान विकास पत्र, राष्ट्रीय बचत पत्र आदि योजनाओं के रिकॉर्ड खाते खोले गए हैं.

डॉ. जाखेरे ने नागरिकों से अपनी मेहनत की पूरी कमाई को बाजार के जोखिम के हवाले करने के बजाय उसका एक हिस्सा डाक विभाग की सुरक्षित और गारंटिड रिटर्न देने वाली योजनाओं में निवेश करने की अपील की है. उन्होंने बताया कि डाक जीवन बीमा में निवेश करने पर टैक्स में छूट का लाभ भी मिलता है. असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए यह एक बेहतर और सुरक्षित विकल्प है. 

शहरी क्षेत्रों में कोई भी प्रोफेशनल पीएलआई में निवेश कर सकता है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले नागरिक आरपीएलआई का लाभ उठा सकते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में डाक विभाग नई योजनाओं और बेहतर सेवाओं के माध्यम से लोगों तक अपनी पहुंच और मजबूत करेगा, ताकि अधिक से अधिक नागरिक सुरक्षित निवेश की दिशा में आगे बढ़ सकें.

टॅग्स :पोस्ट ऑफिस स्कीमनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषदः  17 सीटों पर जल्द चुनाव, देखिए किस दल के पास कितने विधायक, कौन मारेगा बाजी?

स्वास्थ्यबीमारी का इलाज नहीं करता डॉक्टर, मरीज के मन में उम्मीद भी जगाता?, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा-संवेदनशीलता के साथ मानवता की सेवा

क्राइम अलर्टशैम्पू की बाेतल में रखकर मादक पदार्थ की तस्करी?, ट्रेन से 4.26 करोड़ की काेकीन जब्त, महिला गिरफ्तार

भारतपत्नी का बच्चे के सामने गालीगलौज करना पति को आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं?, बंबई हाईकोर्ट ने कहा- पारिवारिक जीवन में मतभेद सामान्य बात

भारतAmbedkar Jayanti April 14: महिलाओं को बनाना चाहते थे ‘नीति निर्माता’

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में