लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन ने ओमीक्रोन से निपटने के लिए लाखों और ‘एंटीवायरल’ खरीदी

By भाषा | Updated: December 22, 2021 21:36 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 22 दिसंबर ब्रिटिश सरकार ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस के नये स्वरूप ओमीक्रोन से लड़ने के लिए लाखों और ‘एंटीवायरल’ खरीदी गयी हैं। सरकार ने कहा कि इसके लिए दो नये अनुबंधों पर हस्ताक्षर किये गये हैं।

नए अनुबंधों के तहत ये एंटीवायरल (दवा) अगले साल की शुरुआत से उपलब्ध होंगी और इनके ओमीक्रोन के खिलाफ अधिक प्रभावी होने की उम्मीद है। इस कदम का उद्देश्य अस्पताल में मरीजों के भर्ती होने की संभावना को कम करना और राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) पर दबाव को कम करने में मदद करना है।

ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद ने कहा, ‘‘हमारा कोविड-19 बूस्टर कार्यक्रम जबरदस्त गति से जारी है और यह महत्वपूर्ण है कि हम दुनिया के सर्वोत्तम उपचारों तक पहुंच सुनिश्चित करके वायरस के प्रति अपनी राष्ट्रीय प्रतिक्रिया को और मजबूत करें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह ब्रिटिश सरकार के लिए और देशभर के रोगियों के लिए एक बड़ा अनुबंध है जो आने वाले महीनों में इन एंटीवायरल से लाभान्वित होने के लिए तैयार हैं। यदि आपकी आयु 50 वर्ष और उससे अधिक है या आपकी खराब स्वास्थ्य स्थिति है और कोविड-19 से संक्रमित हैं - जितनी जल्दी हो सके इस उल्लेखनीय उपचार का लाभ उठाएं।’’

ब्रिटिश एंटीवायरल कार्यबल के अध्यक्ष एडी ग्रे ने कहा, ‘‘दोनों एंटीवायरल ओमीक्रोन के खिलाफ महत्वपूर्ण उपकरण हो सकती हैं और वर्तमान सबूत दिखाते हैं कि वे इस स्वरूप के खिलाफ प्रभावी होंगे।’’

एनएचएस ने कहा कि ब्रिटेन का एंटीवायरल कार्यबल विभिन्न एंटीवायरल तंत्रों की एक श्रृंखला में कई और उपचार विकल्पों पर भी गौर करना जारी रखेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला