लाइव न्यूज़ :

मियामी में बहुमंजिला इमारत का एक हिस्सा गिरा

By भाषा | Updated: June 24, 2021 17:30 IST

Open in App

सर्फसाइड (अमेरिका), 24 जून (एपी) अमेरिका में मियामी के सर्फसाइड शहर में बृहस्पतिवार को एक बहुमंजिला इमारत का एक हिस्सा ढह गया है। इसके बाद बड़े पैमाने पर आपात सेवा से जुड़े कर्मियों को बचाव अभियान में लगाया गया है।

बचाव एवं खोज अभियान चला रहे मियामी डैड दमकल बचाव प्रभाग ने एक ट्वीट में कहा कि 80 से ज्यादा इकाइयां मौके पर हैं और उन्हें नगर निगम के दमकल विभाग से सहायता मिल रही है। अधिकारियों के पास घटना में हताहत हुए लोगों की संख्या के बारे में या इमरात में रहने वाले लोगों की तादाद के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

सर्फसाइड पुलिस विभाग के सर्जेंट मरियान क्रूज ने बताया, “ हम मौके पर पहुंच गए हैं और आपको इतना ही बता सकते हैं कि इमारत 12 मंजिला है। इमारत का पिछला हिस्सा पूरी तरह से ढह गया है।”

पुलिस ने आसपास की सड़कें बंद कर दी हैं तथा दमकल एवं बचाव वाहन, एंबुलेंस और पुलिस की कारें मौके पर पहुंच गई हैं।

फोटो और वीडियो से लगता है कि इमारत का एक हिस्सा ही गिरा है। इमारत के बाहर मलबे का ढेर लग गया है। हालांकि विभाग ने अबतक नहीं बताया है कि इमारत गिरने के क्या कारण हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला