लाइव न्यूज़ :

मियामी में बहुमंजिला इमारत का एक हिस्सा गिरा

By भाषा | Updated: June 24, 2021 19:18 IST

Open in App

सर्फसाइड (अमेरिका), 24 जून (एपी) अमेरिका में मियामी के सर्फसाइड शहर में बृहस्पतिवार को एक बहुमंजिला इमारत का एक हिस्सा ढह गया है, जिसमें कम से कम एक शख्स की मौत हो गई तथा हर तरफ मलबा फैल गया।

आंशिक रूप से गिरी इमारत में कई बचाव इकाइयां पहुंच गई हैं और दमकल कर्मियों को मलबे में से लोगों को निकालते हुए देखा गया है। मियामी-डैड पुलिस ने एक ट्वीट में बताया कि इमारत गिरने की घटना में एक शख्स की मौत हो गई है।

50 वर्षीय सैंटो मेजिल ने ‘मियामी हेराल्ड’ अखबार को बताया कि उसकी पत्नी इमारत में थी जहां वह एक बुजुर्ग महिला की सहायक के तौर पर काम करती है। मेजिल के मुताबिक, उनकी पत्नी ने बताया कि एक बड़ा धमाका हुआ और ऐसा लगा कि भूकंप आया है। मेजिल ने कहा कि उसकी पत्नी ने बताया कि उसे बचावकर्मी नीचे ले आए हैं।

अधिकारियों के पास घटना में हताहत हुए अन्य लोगों की संख्या के बारे में या इमरात में रहने वाले लोगों की तादाद के बारे में कोई जानकारी नहीं है। बचाव एवं खोज अभियान चला रहे मियामी डैड दमकल बचाव प्रभाग ने एक ट्वीट में कहा कि 80 से ज्यादा इकाइयां मौके पर हैं और उन्हें नगर निगम के दमकल विभाग से सहायता मिल रही है।

सर्फसाइड पुलिस विभाग के सर्जेंट मरियान क्रूज ने बताया, “ हम मौके पर पहुंच गए हैं और आपको इतना ही बता सकते हैं कि इमारत 12 मंजिला है। इमारत का पिछला हिस्सा पूरी तरह से ढह गया है।”

पुलिस ने आसपास की सड़कें बंद कर दी हैं तथा दमकल एवं बचाव वाहन, एंबुलेंस और पुलिस की कारें मौके पर पहुंच गई हैं। फोटो और वीडियो से लगता है कि इमारत का एक हिस्सा ही गिरा है। इमारत के बाहर मलबे का ढेर लग गया है। हालांकि विभाग ने अबतक नहीं बताया है कि इमारत गिरने के क्या कारण हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला