लाइव न्यूज़ :

फलस्तीनी अधिकार समूहों ने इजराइल के आतंकवादी संगठन का ठप्पा हटने की उम्मीद जताई

By भाषा | Updated: October 23, 2021 20:46 IST

Open in App

रामल्ला, 23 अक्टूबर (एपी) फलस्तीन के मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने शनिवार को उम्मीद जताई कि अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया के बाद इजराइल द्वारा छह फलस्तीनी मानवाधिकार संगठनों को आतंकवादी संगठन घोषित करने के फैसले को पलटने में मदद मिलेगी।

छह संगठनों में से दो ने कहा कि उन्हें अपनी नई स्थिति की अनिश्चितता के बावजूद भूमिगत होने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा, जिससे इज़राइल को समूहों के कार्यालयों पर छापा मारने, संपत्ति जब्त करने, कर्मचारियों को गिरफ्तार करने आदि की अनुमति देगा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे इजरायल के रक्षा मंत्री बेनी गैंट्ज़ के फैसले को चुनौती देना चाहते हैं।

इजराइल ने आरोप लगाया कि छह समूह पॉपुलर फ्रंट फॉर द लिबरेशन ऑफ फलस्तीन के लिए मुखौटा हैं। यह एक छोटा, धर्मनिरपेक्ष वामपंथी आंदोलन है जिसमें एक राजनीतिक दल और एक हथियारबंद गुट है जिसने इजराइलियों के खिलाफ घातक हमले किये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना