लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने कोविड-19 टीका के लिए आवंटित कोष को बढ़ाकर 25 करोड़ डॉलर किया

By भाषा | Updated: December 13, 2020 15:19 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 13 दिसंबर पाकिस्तान ने कोविड-19 का टीका खरीदने के लिए पूर्व में आवंटित 15 करोड़ डॉलर के कोष को बढाकर इसे 25 करोड़ डॉलर कर दिया है।

डॉन अखबार के मुताबिक सरकार ने विभिन्न बहुराष्ट्रीय कंपनियों के साथ गोपनीय समझौते भी किए हैं जिसके तहत टीका प्राप्त करने वाले देश टीके की जानकारी सार्वजनिक नहीं करेंगे।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) की संसदीय सचिव नौशीन हामिद ने अखबार को बताया कि टीका खरीदने के लिए 25 करोड़ डॉलर आवंटित किया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम एक से अधिक कंपनियों के साथ खरीद समझौते पर दस्तखत करेंगे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हमें टीका मिले। रूस ने भी हाल में हमें अपने टीके की पेशकश की है। हालांकि, हम सुरक्षा और असर संबंधी पहलु पर गौर कर रहे हैं क्योंकि लोगों का स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता है।’’

यह पूछे जाने पर कि टीका कब उपलब्ध होगा, हामिद ने उम्मीद जतायी कि अगले साल की पहली तिमाही में आपूर्ति शुरू हो जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला