लाइव न्यूज़ :

उत्तर कोरिया ने खाद्यान्न संकट के बीच सेना के आरक्षित भंडार से चावल जारी किया

By भाषा | Updated: August 3, 2021 14:35 IST

Open in App

सियोल, तीन अगस्त (एपी) उत्तर कोरिया में खाद्य संकट गहराने के बीच देश ने आपात सैन्य भंडार से आम नागरिकों को चावल की आपूर्ति की है। दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

गर्म हवाओं और सूखे की स्थिति के कारण देश में खाद्यान्न का संकट पैदा हो गया है। कोविड-19 महामारी के कारण भी देश की अर्थव्यवस्था को गहरा धक्का लगा है लेकिन बड़े पैमाने पर भुखमरी और अफरातफरी की स्थिति की खबरें नहीं आई हैं। पर्यवेक्षकों ने उत्तर कोरिया में अगली फसल होने तक संकट और गहराने का अंदेशा जताया है।

सियोल की नेशनल इंटेलिजेंस सर्विस (एनआईएस) ने संसदीय समिति की गोपनीय बैठक में बताया कि उत्तर कोरिया युद्ध के समय इस्तेमाल किए जाने के लिए रखे गए चावल के भंडार का आम नागरिकों, अन्य श्रमिकों और ग्रामीण सरकारी एजेंसियों के लिए इस्तेमाल कर रहा है। बैठक में शामिल सांसदों में से एक हा ताए-केउंग ने एनआईएस का हवाला देते हुए बताया कि उत्तर कोरिया में गर्म हवाओं के चलने और सूखे की स्थिति के कारण धान, मक्का और अन्य फसलें बर्बाद हो गई हैं और मवेशी मारे गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा