लाइव न्यूज़ :

नेपाल के विदेश मंत्री भारत की तीन दिन की यात्रा पर रवाना

By भाषा | Updated: January 14, 2021 17:15 IST

Open in App

काठमांडू, 14 जनवरी नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप कुमार ज्ञवाली बृहस्पतिवार को भारत की तीन दिन की यात्रा पर रवाना हो गये जिस दौरान वह नेपाल-भारत संयुक्त आयोग की छठी बैठक में हिस्सा लेंगे और भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ कोविड-19 पर सहयोग एवं सीमा विवाद समेत संबंधों के संपूर्ण आयामों पर चर्चा करेंगे।

नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने पिछले साल तीन भारतीय क्षेत्रों- लिंपियाधुरा, कालापानी और लिपुलेख को दर्शाने वाले नये राजनीतिक मानचित्र का प्रकाशन करके सीमा विवाद को जन्म दे दिया था जिसके बाद ज्ञवाली भारत आने वाले नेपाल के सबसे वरिष्ठ राजनेता होंगे।

संयुक्त आयोग दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय वार्ता का सर्वोच्च तंत्र है।

बैठक में दोनों देश द्विपक्षीय व्यापार, ऊर्जा, सीमा विवाद तथा कोविड-19 के मुद्दे पर सहायता जैसे अनेक विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे।

विदेश मंत्रालय ने पहले एक बयान में कहा था, ‘‘संयुक्त आयोग की बैठक में व्यापार, पारगमन, ऊर्जा, सीमा, कोविड-19 सहयोग, बुनियादी संरचना, संपर्क, निवेश, कृषि, पर्यटन, संस्कृति समेत अन्य विषयों पर नेपाल-भारत के द्विपक्षीय संबंधों के संपूर्ण आयाम पर चर्चा होगी।’’

विदेश मंत्री ज्ञवाली अपनी यात्रा में भारत के उच्चस्तरीय पदाधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे।

अधिकारियों के अनुसार ज्ञवाली के साथ विदेश सचिव भरत राज पौडयाल और स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मंत्रालय में सचिव लक्ष्मी आर्याल भी होंगे।

पिछले साल मानचित्र वाले घटनाक्रम के बाद भारत ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे ‘एकपक्षीय कार्रवाई’ करार दिया था और काठमांडू को आगाह किया था कि क्षेत्रीय दावों को कृत्रिम तरीके से विस्तार देना उसे स्वीकार्य नहीं होगा।

भारत ने कहा था कि नेपाल की कार्रवाई ने, दोनों देशों के बीच सीमा संबंधी मुद्दों को बातचीत से सुलझाने के लिए बनी सहमति का उल्लंघन किया।

इससे पहले, पिछले साल नवंबर में भारत के विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला की पहली नेपाल यात्रा का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों में पुन: सामंजस्य लाना था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला