लाइव न्यूज़ :

पूरे म्यांमा में गृह युद्ध फैला हुआ है: संयुक्त राष्ट्र की राजदूत

By भाषा | Updated: October 27, 2021 22:32 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, 27 अक्टूबर म्यांमा में संयुक्त राष्ट्र की निवर्तमान राजदूत ने कहा कि देशभर में ‘गृह युद्ध’ फैला हुआ है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को सैन्य शासन के नेताओं की जगह ऐसे लोगों को लाने के उद्देश्य वाले कदमों पर विचार करना चाहिए जो अधिक रचनात्मक हैं और निर्वाचित सरकार को सेना द्वारा हटाये जाने का शांतिपूर्ण समाधान खोजना चाहते हैं।

क्रिस्टीन श्रेनर बर्गनर का साढ़े तीन साल का कार्यकाल रविवार को समाप्त हो रहा है। उन्होंने ‘एसोसिएटिड प्रेस’ को दिये साक्षात्कार में कहा कि अलग-अलग देशों या संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा लगाई गयी पाबंदियां इस तरह का कदम हो सकती हैं, लेकिन ये उन पर निर्भर करता है।

उन्होंने सेना के उप कमांडर, वाइस सीनियर जनरल सोई विन के समक्ष 16 जुलाई को ‘समग्र वार्ता’ करने का विचार रखा था लेकिन उन्हें कभी जवाब नहीं मिला और सितंबर से लेकर अब तक सेना की तरफ से कोई संवाद नहीं किया गया।

म्यांमा लगभग पांच दशक तक सख्त सैन्य शासन के अधीन रहा है जिसकी वजह से वह अंतरराष्ट्रीय रूप से अलग-थलग रहा। जब सैन्य जनरलों ने थोड़ी लगाम ढीली छोड़ी तो 2015 के चुनाव में नोबेल शांति पुरस्कार आंग सान सू ची नेता के रूप में उभरीं और इस दौरान अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने अधिकतर पाबंदियों को हटा दिया और देश में निवेश शुरू हो गया।

नवंबर में हुए चुनाव के बाद एक फरवरी को सेना ने तख्ता पलट कर दिया। इस चुनाव में सू ची की नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी ने जबरदस्त जीत हासिल की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना