लाइव न्यूज़ :

चीन ने ‘ग्रेट बैरियर रीफ’ को ‘‘खतरे’’ की श्रेणी में डालने के यूनेस्को के मसौदे का किया समर्थन

By भाषा | Updated: July 19, 2021 10:21 IST

Open in App

बीजिंग, 19 जुलाई (एपी) संयुक्त राष्ट्र की विश्व धरोहर समिति की इस वर्ष की बैठक की मेजबानी कर रहे चीन ने ऑस्ट्रेलिया सरकार के संदेह के खिलाफ ‘ग्रेट बैरियर रीफ’ को ‘‘लुप्तप्राय होने के खतरे’’ की श्रेणी में डालने के यूनेस्को के मसौदे का समर्थन किया है। ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने संदेह व्यक्त किया था कि चीन ऐसा राजनीतिक कारणों से कर रहा है।

चीन के फ़ूझोउ शहर में अगले दो सप्ताह तक चलने वाली समिति की बैठक में शुक्रवार को इस मसौदे पर विचार किया जाएगा। यह बैठक ऑनलाइन भी आयोजित की जा रही है।

चीन के उप शिक्षा मंत्री एवं इस साल के सत्र के अध्यक्ष तियान ज़ुएजुन ने कहा, ‘‘ विश्व धरोहर समिति के सदस्य देश के तौर पर ऑस्ट्रेलिया को सलाहकार निकायों की राय को महत्व देना चाहिए और अन्य देशों के खिलाफ आधारहीन आरोप लगाने के बजाय विश्व धरोहर संरक्षण के कर्तव्य को ईमानदारी से पूरा करना चाहिए।’’

यूनेस्को समिति विश्व विरासत सूची में नए स्थानों को शामिल करने, कुछ को हटाने और अन्य को खतरे की श्रेणी में डालने पर विचार करेगी।

शुक्रवार को शुरू हुए सत्र के पहले संवाददाता सम्मेलन में तियान ने कहा कि ‘ग्रेट बैरियर रीफ’ संबंधी प्रस्ताव ऑस्ट्रेलिया द्वारा मुहैया कराई जानकारी और एक सलाहकार निकाय की सिफारिशों पर आधारित है।

ऑस्ट्रेलिया सरकार ने पिछले महीने मसौदे को जारी किए जाने के बाद ही इसकी कड़ी निंदा की थी।

ऑस्ट्रेलियाई पर्यावरण मंत्री सुसान ले ने चीन का नाम लिए बिना कहा था, ‘‘ यह निर्णय सही नहीं है। यकीनन इसके पीछे राजनीतिक कारण हैं।

चीनी प्रौद्योगिकी और प्रमुख बुनियादी ढांचे में निवेश पर ऑस्ट्रेलिया के रोक लगाने और चीन के ऑस्ट्रेलिया से अपने आयात को कम करने के लिए शुल्क तथा अन्य कदम उठाने से दोनों देशों के संबंध हाल ही में काफी तनावपूर्ण हो गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा