लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370ः कश्मीर पर चर्चा, एक महीने में दूसरी बार सऊदी अरब के वली अहद से बात की पीएम इमरान ने

By भाषा | Updated: August 27, 2019 14:39 IST

‘डॉन’ अखबार की खबर के अनुसार सूचना मामलों पर प्रधानमंत्री की विशेष सहायक फिरदौस आशिक अवान ने कहा कि कश्मीर मीडिया प्रकोष्ठ के गठन का मकसद कश्मीर में स्थिति के बारे में प्रामाणिक सूचनाओं को एकत्रित करना और प्रसारित करना है।

Open in App
ठळक मुद्देखान ने सोमवार को देश को संबोधित किया और कहा कि वह संयुक्त राष्ट्र महासभा समेत हर अंतरराष्ट्रीय मंच पर कश्मीर मुद्दे को उठायेंगे।खान और सऊदी अरब के वली अहद ने पहली बार सात अगस्त को बात की थी।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक महीने में दूसरी बार सऊदी अरब के वली अहद मोहम्मद बिन सलमान से फोन पर कश्मीर मुद्दे पर बात की। मीडिया में आयी खबर में यह जानकारी दी गयी।

‘द न्यूज इंटरनेशनल’ की खबर के अनुसार, खान ने सोमवार को वली अहद से बात की और जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा वापस लिये जाने तथा उसे दो केंद्र शासित क्षेत्रों में विभाजित करने के भारत के कदम के बाद घाटी में मौजूदा हालात से उन्हें अवगत कराया।

सऊदी अरब के वली अहद से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की बातचीत ऐसे समय में हुई है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को फ्रांस में जी-7 शिखर सम्मेलन से इतर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बातचीत के दौरान कश्मीर मुद्दे पर भारत एवं पाकिस्तान के बीच तीसरे पक्ष की मध्यक्षता की किसी भी गुंजाइश को दृढ़ता से खारिज कर दिया था।

खान ने सोमवार को देश को संबोधित किया और कहा कि वह संयुक्त राष्ट्र महासभा समेत हर अंतरराष्ट्रीय मंच पर कश्मीर मुद्दे को उठायेंगे। खान और सऊदी अरब के वली अहद ने पहली बार सात अगस्त को बात की थी, जब दो दिन पहले ही भारत ने जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को हटाया था।

19 अगस्त को सऊदी अरब के वली अहद ने खान को फोन कर कश्मीर मुद्दे पर बातचीत की थी। पाकिस्तान और सऊदी अरब करीबी सहयोगी देश हैं । सऊदी अरब पाकिस्तान को उसके वित्तीय संकट से उबरने में मदद भी करता है।

इस बीच पाकिस्तान का सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय देश की सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के केंद्रीय मीडिया विभाग के साथ समन्वय में एक कश्मीर मीडिया प्रकोष्ठ की स्थापना की योजना बना रहा है। ‘डॉन’ अखबार की खबर के अनुसार सूचना मामलों पर प्रधानमंत्री की विशेष सहायक फिरदौस आशिक अवान ने कहा कि कश्मीर मीडिया प्रकोष्ठ के गठन का मकसद कश्मीर में स्थिति के बारे में प्रामाणिक सूचनाओं को एकत्रित करना और प्रसारित करना है।

टॅग्स :पाकिस्तानआर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)धारा ३७०जम्मू कश्मीरइमरान खानमोदी सरकारसऊदी अरब
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला