लाइव न्यूज़ :

एडोब के सह-संस्थापक और पीडीएफ के जनक चार्ल्स गेश्की का निधन

By भाषा | Updated: April 18, 2021 10:14 IST

Open in App

लॉस आल्टोस (अमेरिका), 18 अप्रैल (एपी) सॉफ्टवेयर निर्माता कंपनी एडोब के सह-संस्थापक और ‘पोर्टेबल डॉक्यूमेंट फॉर्मट’ (पीडीएफ) तकनीक का विकास करने वाले चार्ल्स ‘चक’ गेश्की का निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे।

एडोब कंपनी के अनुसार गेश्की का शुक्रवार को निधन हो गया। वह सैन फ्रांसिस्को बे एरिया के लॉस आल्टोस उपनगर में रहते थे।

एडोब के सीईओ शांतनु नारायण ने कंपनी के कर्मचारियों को भेजे एक ईमेल में लिखा, ‘‘यह पूरे एडोब समुदाय और प्रौद्योगिकी जगत के लिए बड़ी क्षति है जिनके लिए वह (गेश्की) दशकों तक मार्गदर्शक और नायक रहे।’’

नारायण ने लिखा, ‘‘एडोब के सह-संस्थापक के रूप में चक और जॉन वार्नोक ने एक परिवर्तनकारी सॉफ्टवेयर बनाया था जिसने लोगों के सृजन और संचार के तरीके को बदल दिया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘चक ने कंपनी में नवोन्मेष के लिए अथक प्रयास किए और उसके परिणामस्वरूप ही पीडीएफ, एक्रोबेट, इलस्ट्रेटर, प्रीमियर प्रो और फोटोशॉप जैसे बड़े बदलावकारी सॉफ्टवेयर विकसित हुए।’’

गेश्की की पत्नी नैन्सी ने कहा कि उनके पति को अपने परिवार पर गर्व था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं