लाइव न्यूज़ :

एक अरब 41 करोड़ 38 लाख 47 हजार 126 रुपये की बिक्री करने पर नोटिस, आयकर विभाग ने बुलंदशहर के परचून दुकानदार को भेजा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 1, 2025 15:40 IST

स्थायी खाता संख्या (पैन) का दुरुपयोग करके साल 2022 में दिल्ली के अलग-अलग पतों पर छह कंपनियां खोली गईं, जिस पर उन्हें उस समय नोटिस भेजा गया था।

Open in App
ठळक मुद्देखुर्जा के नयागंज मोहल्ले के निवासी सुधीर ने बताया कि वह घर पर ही एक छोटी सी परचून की दुकान चलाते हैं।एक अरब 41 करोड़ 38 लाख 47 हजार 126 रुपये की कथित बिक्री पर नोटिस भेजा गया है।अप्रत्याशित कर नोटिस या वसूली कॉल प्राप्त होने के बाद ही धोखाधड़ी का पता चलता है। 

बुलंदशहरः बुलंदशहर जिले के खुर्जा इलाके के रहने वाले एक परचून दुकानदार को आयकर विभाग ने 141 करोड़ रुपये से ज्यादा की कथित बिक्री करने पर नोटिस जारी किया है। पुलिस ने बताया कि संबंधित दुकानदार की तहरीर पर मामला पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ित व्यापारी सुधीर ने आरोप लगाया है कि उनके पैन कार्ड का दुरुपयोग करके दिल्ली में छह कंपनियां बनाकर यह हेराफेरी की गई है। खुर्जा के नयागंज मोहल्ले के निवासी सुधीर ने बताया कि वह घर पर ही एक छोटी सी परचून की दुकान चलाते हैं।

उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके स्थायी खाता संख्या (पैन) का दुरुपयोग करके साल 2022 में दिल्ली के अलग-अलग पतों पर छह कंपनियां खोली गईं, जिस पर उन्हें उस समय नोटिस भेजा गया था। तब उन्होंने नोटिस का जवाब दे दिया था, लेकिन अब दस जुलाई को फिर से आयकर विभाग द्वारा उन्हें एक अरब 41 करोड़ 38 लाख 47 हजार 126 रुपये की कथित बिक्री पर नोटिस भेजा गया है।

खुर्जा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक पंकज राय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पैन (स्थायी खाता संख्या) कार्ड धोखाधड़ी तब होती है जब कोई व्यक्ति किसी अन्य व्यक्ति के पैन विवरण का अवैध रूप से बैंक खाते खोलने, फर्जी कंपनियाँ बनाने, ऋण प्राप्त करने या कर चोरी करने के लिए उपयोग करता है। पीड़ितों को अक्सर अप्रत्याशित कर नोटिस या वसूली कॉल प्राप्त होने के बाद ही धोखाधड़ी का पता चलता है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशआयकर विभागउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो