लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी के सोशल मीडिया छोड़ने के पीछे का सच

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 3, 2020 18:55 IST

Open in App
सोशल मीडिया अकाउंट छोड़ने पर विचार करने वाले ट्वीट का राज़ पीएम ने खुद ही खोल दिया. वो सोशल मीडिया छोड़कर कहीं नहीं जा रहे दरअअसल पीएम अपने सोशल मीडिया अकाउंट उन महिलाओं को सौंपेंगे जिनका जीवन एवं काम इंसपायर करने वाला हो. उन्होंने लोगों से ऐसी महिलाओं की कहानियां उनके साथ शेयर करने का अनुरोध किया है. मोदी ने ट्वीट किया, इस महिला दिवस यानि 8 मार्च को मैं अपने सोशल मीडिया अकाउंट ऐसी महिलाओं को सौंप दू्ंगा जिनका जीवन और कार्य हमें प्रेरित करते हैं.  इससे लाखों लोगों को प्रोत्साहित करने में मदद मिलेगी. पीएम ने कहा कि क्या आप इस तरह की महिला हैं या आप इसी तरह की किसी इंस्पायरिंग महिला को जानते हैं? .‘हैशटैग शीइन्सपायरअस’ के साथ ऐसी कहानियां शेयर करिये. पीएम मोदी के सोशल मीडिया छोड़ने पर विचार करने की खबरों पर बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने तंज करते हुये कहा कि यह कदम वास्तव में उनकी पार्टी और सरकार की कमियों से जनता का ध्यान बंटाने का एक और राजनीतिक स्वार्थ भरा प्रयास ही ज्यादा लगता है.  मायावती ने कहा कि ''पीएम श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सोशल मीडिया से पूरी तरह से अलग होने की कल की गई एलान काफी सुर्खियों में है. सोमवार रात को यह ट्वीट जैसे ही आया सोशल मीडिया पर हलचल मच गयी. पीएम ने कल कहा था  ‘‘सोच रहा हूं कि इस रविवार को फेसबुक , ट्विटर , इंस्ट्राग्राम एवं यूट्यूब पर अपना सोशल मीडिया अकाउंट छोड़ दूं.  मोदी के इस ट्वीट को एक घंटे के भीतर करीब 26 हजार बार रीट्वीट किया गया.  प्रधानमंत्री मोदी सोशल मीडिया पर सबसे अधिक फॉलो किये जाने वाले दुनिया के चुनिंदा नेताओं में शामिल हैं.  ट्विटर पर उनके 5 करोड़ से ज्यादा  करोड़ फॉलोअर हैं जबकि फेसबुक पर 4.4 करोड़ और इंस्टाग्राम पर 3.52 करोड़ फॉलोअर हैं.   
टॅग्स :पीएम मोदी ने सोशल मीडिया छोड़ाफेसबुकट्विटरयू ट्यूबमायावती
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफिर फेल हुए आकाश आनंद, मायावती परेशान!  बंगाल, तमिलनाडु और केरल में बुरी तरह हारी बसपा

भारतगिरगिट की तरह रंग बदलने वाली पार्टी कांग्रेस-सपा?, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-SC, ST और OBC समाज पर बात ना करें राहुल गांधी, एक्स पर 7 प्वाइंट में रखीं बात?

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

भारतलोकसभा-विधानसभा में महिला आरक्षणः 50 प्रतिशत नहीं तो 33 प्रतिशत ही सही, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-हम बीजेपी के साथ?

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल