लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस जैसे चलते तो कभी नहीं बन पाता राम मंदिर-मोदी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 6, 2020 22:29 IST

Open in App
 पीएम मोदी ने लोकसभा में अपनी बीजेपी के सबसे दुधारू मुद्दे पर बड़ा एलान किया. केंन्द्रीय मंत्रिमंडल ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते हुये अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिये ‘‘श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र’’ के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी. इस एलान के लिए समय सीमा 9 फरवरी तक की थी. लेकिन पीएम मोदी अपने मास्टर स्ट्रोक्स के लिए जाने जाते हैं और उन्होंने दिल्ली में 8 फरवरी को मतदान खत्म होने का इंतज़ार नहीं किया. एलान के बाद कांग्रेस ने बड़े हौले से प्रतिक्रिया दी. कांग्रेस प्रवक्ता गौरव गोगोई ने मोदी पर हमला करते हुए कहा था कि उसे अब भगवान राम के नाम पर राजनीति बंद करनी चाहिए. उसे राम के नाम पर वोट नहीं मांगना चाहिए. लोगों की आस्था अपनी जगह होती है. लोग विकास को ध्यान में रखकर वोट करते हैं. पीएम ने उल्टा कांग्रेस पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि लोगों ने सिर्फ सरकार नहीं बदली है सरोकार भी बदले हैं..पीएम ने कहा कि हमने कांग्रेस की तरह काम किया होता तो राम मंदिर का मसला कभी हल नहीं होता.राम मंदिर बन जाने के बाद मंदिर का मुद्दा बीजेपी के लिए जला कारतूस होगा या राम मंदिर बीजेपी के लिए सोने की खान साबित होगा. इसके जवाब के लिए ज्यादा नहीं बस थोड़ा इंतज़ार करना होगा. 11 फरवरी को इसका पहला और कमजोर सा ही सही लेकिन एक संकेत दिल्ली के चुनाव नतीजों से लग ही जाएगा.  
टॅग्स :राम जन्मभूमिअयोध्यामोदीअयोध्या फ़ैसलाकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र