लाइव न्यूज़ :

India-China Stand Off: रक्षामंत्री, सीडीएस और तीनों सेना प्रमुखों की बैठक में लिया ये फैसला

By आदित्य द्विवेदी | Updated: May 27, 2020 08:59 IST

Open in App
लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीन के साथ बढ़ते तनाव के बीच भारत ने इस पड़ोसी देश के साथ 'जैसे को तैसा' की रणनीति अपनाने का फैसला किया है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 27 मई को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ एक अहम बैठक की, जिसमें फैसला किया गया कि सीमा पर चीन जितनी सेना बढ़ाएगा, भारत भी उतनी ही संख्या में फौज की तैनाती करेगा. बैठक के दौरान वास्तविक नियंत्रण रेखा के ताजा हालात की समीक्षा की गई. सूत्रों के मुताबिक, चार घंटे से अधिक समय तक चली इस बैठक में फैसला किया गया कि चीन के साथ संघर्षविराम के लिए बातचीत चलती रहेगी, लेकिन भारतीय सेना वहां अपनी पकड़ मजबूती के साथ कायम रखेगी. साथ ही इलाके में सड़क निर्माण का काम जारी रखा जाएगा. उल्लेखनीय है कि भारतीय सेना ने पूर्वी लद्दाख के पैंगोंग त्सो सेक्टर और गल्वान घाटी के आसपास चौकसी बढ़ा दी है, जहां चीन ने हाल ही में अपने सैनिकों की तैनाती बढ़ाई है. भारत ने पिछले हफ्ते दो-टूक कहा था कि सीमा प्रबंधन को लेकर उसका रवैया हमेशा से बेहद जिम्मेदाराना रहा है, लेकिन चीनी सेना भारत के जवानों की सामान्य गश्त को बाधित कर रही है.
टॅग्स :चीनइंडियालद्दाख़
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र