BJP 1st Candidates List: इतने युवाओं, महिलाओं को मिला टिकट, 195 उम्मीदवारों की जारी सूची

By आकाश चौरसिया | Published: March 2, 2024 06:01 PM2024-03-02T18:01:26+5:302024-03-02T19:10:21+5:30

BJP 1st Candidates List भाजपा ने आज पहली सूची देश भर के लिए जारी कर दी है, इसमें करीब 100 उम्मीदवारों को लेकर नाम घोषित किए जा सकते हैं। इस बात के कयास सूत्रों के द्वारा लगाए जा रहे हैं।

BJP 1st Candidates List So many youth women got tickets list of 195 candidates released | BJP 1st Candidates List: इतने युवाओं, महिलाओं को मिला टिकट, 195 उम्मीदवारों की जारी सूची

फोटो क्रेडिट- (एक्स)

Highlightsभाजपा ने पहली सूची जारी कीभाजपा की पहली सूची में 195 उम्मीदवारों के नाम शामिलयूपी से इन चेहरों को मिला टिकट

BJP 1st Candidates List: भाजपा ने आज पहली सूची देश भर के कई राज्यों के लिए जारी कर दी है, इसमें करीब 195 उम्मीदवारों को लेकर नाम घोषित किए। इस बात के कयास सूत्रों के द्वारा लगाए जा रहे हैं। भाजपा ने इस सूची में बड़े नामों में शामिल गृह मंत्री अमित शाह और पीएम नरेंद्र मोदी की उम्मीदवारी घोषित किया। उत्तर प्रदेश से लखनऊ से राजनाथ सिंह को फिर से उम्मीदवार बनाया गया। इस सूची की घोषणा खुद राष्ट्रीय महामंत्री और बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने सूची जारी किया।

16 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेश की 34 केंद्रीय मंत्री और राज्य मंत्री 195 सूची में, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला का नाम, 50 से कम उम्र वाले 47 उम्मीदवार, 28 महिलाओं को टिकट दिया। अनुसूचित जाति को 27, अनुसूचित जनजाति को 18 को टिकट दिया। गोवा से 1, यूपी से 51 नामों की सूची जारी की है। 

वहीं, पिछले दिनों खबर आई थी कि भाजपा ने NDA के उत्तर प्रदेश में साझीदारों के लिए लगभग 6 सीट छोड़ी हैं। इसमें भाजपा ने अपना दल को 2, पश्चिमी यूपी की बड़ी पार्टी आरएलडी को 2, पूर्वी यूपी में अपना दम-खम रखने वाले ओपी राजभर की पार्टी सुभासपा को 1 और निषाद पार्टी को 1 सीट शेयर की है। 

पार्टी के सभी दायित्वों से मुक्त करने की इन सांसदों ने लगाई गुहार
लिस्ट के जारी होने से पहले दिल्ली से सांसद और क्रिकेटर गौतम गंभीर ने पार्टी और दायित्वों से मुक्त होने की अपील भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से की। इनके अलावा झारखंड के हजारीबाग से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने भी अपने को पद से पार्टी के दायित्वों से उन्हें भी मुक्त करने के लिए बीजेपी अध्यक्ष से मांग की। ऐसा माना जा रहा है कि इन सांसदों को अप्रत्यक्ष रूप से पता चल गया है कि इनके टिकट कट सकते हैं। 

Web Title: BJP 1st Candidates List So many youth women got tickets list of 195 candidates released

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे