Mumbai Port News: भारतीय सुरक्षा एजेंसी अलर्ट, चीन से पाकिस्तान जा रहे जहाज को संदिग्ध परमाणु कार्गो के कारण मुंबई बंदरगाह पर रोका गया, वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 2, 2024 04:47 PM2024-03-02T16:47:09+5:302024-03-02T16:59:48+5:30

Mumbai Port News: चीन से कराची जाने वाले एक जहाज को भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने मुंबई के न्हावा शेवा बंदरगाह पर रोक दिया।

Mumbai Port News Ship En Route to Pakistan from China Stopped at Mumbai Port Over Suspected Nuclear Cargo police | Mumbai Port News: भारतीय सुरक्षा एजेंसी अलर्ट, चीन से पाकिस्तान जा रहे जहाज को संदिग्ध परमाणु कार्गो के कारण मुंबई बंदरगाह पर रोका गया, वजह

file photo

Highlightsइतालवी निर्मित कंप्यूटर न्यूमेरिकल कंट्रोल (सीएनसी) मशीन सहित कार्गो का गहन निरीक्षण किया गया। मिसाइल प्रौद्योगिकी नियंत्रण व्यवस्था (एमटीसीआर) का उल्लंघन कर रहा है।पाकिस्तान के परमाणु और मिसाइल कार्यक्रमों के लिए चीनी समर्थन पर चिंताएं तेज हो गई हैं।

Mumbai Port News: भारतीय सुरक्षा एजेंसी अलर्ट पर है। सुरक्षा एजेंसियों ने पाकिस्तान के परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम में मदद करने के संदेह में चीन से पाकिस्तान जा रहे एक जहाज को मुंबई के न्हावा शेवा बंदरगाह पर रोक लिया। सीमा शुल्क अधिकारियों ने खुफिया सूचनाओं पर कार्रवाई करते हुए 23 जनवरी को माल्टा से कराची जाने वाले जहाज को रोक दिया। इतालवी निर्मित कंप्यूटर न्यूमेरिकल कंट्रोल (सीएनसी) मशीन सहित कार्गो का गहन निरीक्षण किया गया। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की एक टीम ने भी खेप का निरीक्षण किया।

प्रमाणित किया कि इसका इस्तेमाल पड़ोसी देश अपने परमाणु कार्यक्रम के लिए कर सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार यह उपकरण पाकिस्तान के मिसाइल विकास कार्यक्रम के लिए महत्वपूर्ण भागों के निर्माण में उपयोगी होगा। सीएनसी मशीन का उपयोग उत्तर कोरिया ने अपने परमाणु कार्यक्रम में किया था।

बंदरगाह के अधिकारियों ने विशिष्ट खुफिया जानकारी के साथ भारतीय रक्षा अधिकारियों को सतर्क कर दिया था। माल भेजने वाले का नाम "शंघाई जेएक्सई ग्लोबल लॉजिस्टिक्स कंपनी लिमिटेड" और भेजने वाले का नाम सियालकोट का "पाकिस्तान विंग्स प्राइवेट लिमिटेड" बताया गया था। पाकिस्तान के परमाणु और मिसाइल कार्यक्रमों के लिए चीनी समर्थन पर चिंताएं तेज हो गई हैं।

संभवतः पाकिस्तान के मिसाइल कार्यक्रम में इस्तेमाल होने वाले आटोक्लेव की जब्ती से इस आशंका को बल मिलता है कि पाकिस्तान बेधड़क मिसाइलों के अवैध व्यापार में लिप्त है और मिसाइल प्रौद्योगिकी नियंत्रण व्यवस्था (एमटीसीआर) का उल्लंघन कर रहा है।

Web Title: Mumbai Port News Ship En Route to Pakistan from China Stopped at Mumbai Port Over Suspected Nuclear Cargo police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे