BJP Candidates List 2024: दिल्ली के 5 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा, बदले चेहरे, सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी नई दिल्ली से लड़ेंगी चुनाव

By रुस्तम राणा | Published: March 2, 2024 07:28 PM2024-03-02T19:28:13+5:302024-03-02T19:45:39+5:30

देश की पूर्व विदेश मंत्री रहीं सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को नई दिल्ली से उम्मीदवार बनाया गया है। पिछले चुनाव में इस सीट से भाजपा ने मीनाक्षी लेखी को मैदान से उतारा था और उन्होंने जीत दर्ज भी की थी।

BJP Delhi Candidates List: Names of 5 candidates from Delhi announced, Sushma Swaraj's daughter Bansuri will contest from New Delhi Lok Sabha seat | BJP Candidates List 2024: दिल्ली के 5 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा, बदले चेहरे, सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी नई दिल्ली से लड़ेंगी चुनाव

BJP Candidates List 2024: दिल्ली के 5 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा, बदले चेहरे, सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी नई दिल्ली से लड़ेंगी चुनाव

Highlightsभाजपा के नई दिल्ली, चांदनी चौक, उत्तर पू्र्वी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, और पश्चिमी दिल्ली सीट से उम्मीदवार घोषितदेश की पूर्व विदेश मंत्री रहीं सुषमा स्वराज की बेटी को नई दिल्ली से उम्मीदवार बनाया गया हैमनोज तिवारी उत्तर पूर्वी दिल्ली से दोबारा पार्टी के उम्मीदवार घोषित किए गए

नई दिल्ली: भाजपा ने शनिवार को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली से 5 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। पार्टी ने राष्ट्रीय राजधानी की ज्यादातर सीटों पर अपने उम्मीदवार बदल दिये हैं। केवल एक चेहरा है जिसे रिटेन किया गया है। पिछले दो लोकसभा चुनावों में बीजेपी ने दिल्ली की सभी 7 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की थी। जिन पांच सीटों में उम्मीदवार घोषित किए वह नई दिल्ली, चांदनी चौक, उत्तर पू्र्वी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, और पश्चिमी दिल्ली है। 

देश की पूर्व विदेश मंत्री रहीं सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को नई दिल्ली से उम्मीदवार बनाया गया है। पिछले चुनाव में इस सीट से भाजपा ने मीनाक्षी लेखी को मैदान से उतारा था और उन्होंने जीत दर्ज भी की थी। चांदनी चौक से भी पार्टी ने नया चेहरा उतारा है। इस सीट से प्रवीण खंडेलवाल को कैंडिडेट घोषित किया है। साल 2019 के चुनाव में इस सीट से डॉक्टर हर्षवर्धन भाजपा के उम्मीदवार थे। 

इस लिस्ट में मनोज तिवारी एक ऐसा चेहरा हैं जिन्हें रिटेन किया गया है। वह उत्तर पूर्वी दिल्ली से दोबारा पार्टी के उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। दक्षिणी दिल्ली से पार्टी ने इस बार रामवीर सिंह बिधूड़ी को उम्मीदवार बनाया गया है। पिछली बार रमेश बिधूड़ी इस सीट से पार्टी के उम्मीदवार थे। लिस्ट में पांचवां नाम कमलजीत सेहरावत का है। जिन्हें पार्टी ने पश्चिमी दिल्ली से अपना कैंडिडेट चुना है। पिछले चुनाव में पार्टी ने यहां से प्रवेश वर्मा को टिकट दिया था।

दिल्ली की 5 सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार

नई दिल्ली: बांसुरी स्वराज 
चांदनी चौक: प्रवीण खंडेलवाल 
उत्तरपूर्वी दिल्ली: मनोज तिवारी 
दक्षिणी दिल्ली: रामवीर सिंह बिधूड़ी 
पश्चिमी दिल्ली: कमलजीत सहरावत

Web Title: BJP Delhi Candidates List: Names of 5 candidates from Delhi announced, Sushma Swaraj's daughter Bansuri will contest from New Delhi Lok Sabha seat

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे