लाइव न्यूज़ :

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर ऐसी अजीब सजा देगा पुलिस महकमा, लगेगा 'नालायक' का ठप्पा

By कोमल बड़ोदेकर | Published: February 16, 2018 3:23 PM

Open in App
ट्रैफिक नियम तोड़ने पर पुलिस अब ऐसी सजा देगी कि कोई शर्म से पानी पानी हो जाएगा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के लिए यातायात निदेशालय एक अनोखी सजा देने की शुरुआत करने जा रहा है। ऐसे लोगों के वाहनों पर बेशर्म "नियम तोड़ता नालायक" के स्टीकर लगाए जाएंगे।इस सजा को शुरू करने से पहले पुलिस इसके लिए रोगों की राय जानने में लगी है। यातायात निदेशालय के फेसबुक पेज पर इसे डाला गया है। इसमें लोगों से राय मांगी गई है। अगर ज्यादा लोग इसे सही बताते हैं तो इसे लागू कर दिया जाएगा। जो भी दुपहिया या चौपहिया वाहन चालक कहीं भी यातायात नियम तोड़ेगा उसकी गाड़ी में ये स्टीकर लगाया जाएगा। साथ ही उसका चालान किया जाएगा। ये स्टीकर उसे कुछ दिन तक लगाए रखना होगा। अगर उसने ये स्टीकर अपनी मर्ची से निकाला तो उसके खिलाफ और कार्रवाई होगी। पुलिस लगातार नंबर के आधार पर ऐसी गाड़ियों पर नजर रखेगी। यातायात निदेशक केवल खुराना का कहना है कि अभी ये शुरुआती योजना है।जनता से इसे लेकर राय और सुझाव मांगे जा रहे हैं। अगर राय पक्ष में आती है और इसमें और बेहतर करने के सुझाव आते हैँ तो सुझावों के साथ इसे लागू किया जाएगा। 
टॅग्स :ट्रैफिक नियम
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट200 की स्पीड से गाड़ी चलाने पर रोहित शर्मा के तीन ट्रैफिक चालान कटे! रिपोर्ट्स में किया गया दावा

भारतG20 Summit 2023: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जी20 समिट के दूसरे दिन जारी किया अलर्ट, 10 सितंबर को इन रूट्स पर जानें से पहले पढ़े पूरी डिटेल

भारतनीरज चोपड़ा की तरह बनें; दिल जीतें, चालान न कटवाएं : दिल्ली पुलिस ने सड़क सुरक्षा पर कहा

भारतIndependence Day 2023: दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवायजरी, जानें कौन से रास्ते रहेंगे बंद

भारतट्रैफिक समस्या के कारण बेंगलुरु को हर साल ₹19,725 करोड़ का नुकसान होता है: रिपोर्ट में दावा

भारत अधिक खबरें

भारतब्लॉग: सुरंग में श्रमिकों को बचाने वाली रेस्क्यू टीम को सलाम

भारतAssembly Elections 2023: राजस्थान, मप्र और छत्तीसगढ़ में हार, पराजय के बाद अब क्या करेगी कांग्रेस?

भारतAssembly Elections 2023: भाजपा के स्टार प्रचारक बने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, लोकप्रियता का बढ़ता जा रहा ग्राफ!

भारतAssembly Elections 2023: "मोदी जी का स्वागत है", सांसदों ने यूं किया वेलकम, तीन राज्य में भाजपा ने मारी बाजी, देखें वीडियो

भारतAir Pollution: दिल्ली की आबोहवा 'खराब' बनी हुई है, AQI 276