लाइव न्यूज़ :

Farmers Protest| Delhi CM Arvind Kejriwal House Arrest? क्या सच में दिल्ली पुलिस ने की यह कार्रवाई..

By गुणातीत ओझा | Published: December 08, 2020 9:16 PM

Open in App
ठळक मुद्देकिसान आंदोलन को दिल्ली की आम आदमी पार्टी सपोर्ट कर रही है।AAP ने आरोप लगाया है कि केजरीवाल को दिल्ली पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया है।
भारत बंदअरविंद केजरीवाल नजरबंद ?केंद्र सरकार (Central Govt) के कृषि कानून (Farmers Law) के खिलाफ देश भर में जारी किसान आंदोलन (Kisan Andolan) को दिल्ली की आम आदमी पार्टी (AAP) सपोर्ट कर रही है। अब खबर यह आ रही है कि आंदोलन में समर्थन के चलते दिल्ली के मुख्यमंत्री (Delhi CM) अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को उनके घर में नजरबंद (Arvind Kejriwal House Arrest) कर लिया गया है। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि अरविंद केजरीवाल को केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने हाउस अरेस्ट (House Arrest) किया है। दिल्ली पुलिस से इस कार्रवाई के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस आरोप से साफ इनकार किया है। केजरीवाल की पार्टी द्वारा उनके हाउस अरेस्ट से संबंधित एक नया वीडियो जारी किया गया है। यह वीडियो शेयर होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। हाउस अरेस्ट की बात का सबूत देने के लिए एक ट्वीटर यूजर ने आप का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि केजरीवाल के घर के बाहर पुलिस का पहरा है। घर के अंदर न किसी को आने दिया जा रहा और न ही बाहर जाने दिया जा रहा है। आम आदमी पार्टी का आरोप है कि पुलिस ने केजरीवाल के घर के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन की अनुमति दी है। नजरबंद की खबर सामने आते ही केजरीवाल के घर के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई है।आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता का बड़ा आरोप'आप' के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "गृह मंत्रालय के निर्देश पर दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री को घर में नजरबंद कर दिया है। किसी को न तो घर से निकलने की इजाजत दी जा रही है और न ही बाहर से किसी को घर में जाने दिया जा रहा। हमारे विधायकों को पीटा गया है। घर के बाहर पुलिस ने जबर्दस्त बैरिकेडिंग कर रखी है। यहां तक कि घर में काम करने वालों लोगों को भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हमलोग सभी सीएम आवास की तरफ मार्च करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि मुख्यमंत्री को रिलीज किया जाए।आम आदमी पार्टी ने ट्विटर पर क्या लिखा'आप' ने  ट्विटर पर आरोप लगाया कि दिल्ली नगर निगम के तीनों मेयर को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के मुख्य गेट के बाहर धरने पे बैठा दिया है और इसका बहाना बनाकर पुलिस ने मुख्यमंत्री के घर के बाहर बैरिकेडिंग कर दी है। इसके चलते ना केजरीवाल से कोई मिलने आ सकता है और ना वह कहीं बाहर जा सकते हैं। पार्टी का आरोप है कि आज भारत बंद के चलते गृह मंत्रालय के निर्देश पर दिल्ली पुलिस ने ये किया है।दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर ने आरोपों को नकाराभारत बंद के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को घर में नजरबंद किए जाने के दावे पर दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर सतीश गोलचा ने सामने आकर कहा कि ऐसा दावा किया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के आने-जाने पर प्रतिबंध है। ये बातें एकदम बेबुनियाद हैं। शांति बनाए रखने और अप्रिय घटना को रोकने के लिए क्षेत्र में पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम हैं। दिल्ली पुलिस केवल शांति भंग की आशंका के मामले में हस्तक्षेप करेगी, किसी भी नेता या व्यक्ति को रोकने का प्रयास नहीं किया जाएगा। डीसीपी ने कहा अरविंद केजरीवाल जहां चाहे जा सकते हैंडीसीपी (नॉर्थ) एंटो अल्फोंस ने कहा कि अरविंद केजरीवाल सोमवार शाम भी कहीं निकले थे और रात करीब 10 बजे वापस लौटे थे, इसलिए इस तरह के आरोप गलत हैं। दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री हाने के नाते अरविंद केजरीवाल (Arvind kejriwal) जहां भी चाहें जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आवास के बाहर 'आप' और बीजेपी कार्यकर्ताओं के टकराव को रोकने के लिए पुलिस बल को तैनात किया गया है और मुख्यमंत्री के आने-जाने या उनसे किसी के मिलने पर कोई रोक नहीं है। सीएम केजरीवाल के आवास के बाहर जो तैनाती दिख रही है वह सीएम की सुरक्षा के लिए नियमित तैनाती है। हम सीएम आवास के साथ समन्वय कर रहे हैं। वह जिस किसी को भी अंदर आने देना चाहते हैं, हम उन्हें अनुमति देंगे।
टॅग्स :किसान विरोध प्रदर्शनअरविंद केजरीवालदिल्ली पुलिसआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंसद सुरक्षा चूक मामला: आरोपियों ने विपक्षी दलों से संबंध स्वीकारने के लिए प्रताड़ित किये जाने का आरोप लगाया

भारतAAP Government in Delhi: विधायक निधि सात करोड़ रुपये, सीएम अरविंद केजरीवाल के 5 विधायक एक चौथाई हिस्सा भी खर्च करने में नाकाम, देखें कौन-कौन!

बॉलीवुड चुस्कीMoney Laundering Case: कम नहीं हो रही जैकलीन फर्नांडीज की मुश्किलें! दिल्ली हाईकोर्ट में ईडी ने एक्ट्रेस की याचिका का किया विरोध, दी ये दलील

भारत"अरविंद केजरीवाल ने हेमंत सोरेन को दिल्ली से बनारस 'भागने' में मदद की, और वहां से...", भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का दावा

भारतचंडीगढ़ महापौर चुनाव: भाजपा उम्मीद्वार मनोज सोनकर विजयी, विपक्ष के 8 मत अवैध घोषित किए गए, केजरीवाल ने लगाया धांधली का आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतInterim Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पहुंची मंत्रालय, संसद में पेश करेंगी मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट

भारतBudget 2024 से पहले ओएमसी ने बढ़ाया कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का दाम, देखिये यहां पर लागू हुई नई दरें

भारत"शिबू सोरेन कहें, 'आदिवासी का बेटा हूं' तो माना जा सकता है लेकिन हेमंत सोरेन तो 'बिगड़ैल बच्चे' हैं, उन्हें...", किरेन रिजिजू ने गिरफ्तारी पर किया व्यंग्य

भारतGyanvapi Controversy: "वाराणसी कोर्ट का फैसला 'प्लेस ऑफ वर्शिप एक्ट 1991' का खुला उल्लंघन है", असदुद्दीन ओवैसी ने कहा

भारतजेल से झारखंड को चलाएंगे हेमंत सोरेन, गवर्नर ने नये मुख्यमंत्री की नियुक्ति पर नहीं लगाई है मुहर, चंपई सोरेन कर रहे हैं इंतजार, जानिए पूरा मामला