AAP Government in Delhi: विधायक निधि सात करोड़ रुपये, सीएम अरविंद केजरीवाल के 5 विधायक एक चौथाई हिस्सा भी खर्च करने में नाकाम, देखें कौन-कौन!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 31, 2024 01:24 PM2024-01-31T13:24:01+5:302024-01-31T13:24:47+5:30

AAP Government in Delhi Report Card: देवली विधानसभा क्षेत्र से 'आप' विधायक प्रकाश जारवाल ने आठ फरवरी 2020 में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद से सितंबर 2023 तक अपने विधानसभा क्षेत्र में सिर्फ तीन विकास कार्य कराए जिसमें स्वागत वाले साइन बोर्ड लगाने पर अकेले 45 लाख रुपये खर्च किये गये।

AAP Government in Delhi Report Card MLA fund is Rs 7 crore 5 MLAs of CM Arvind Kejriwal failed to spend even one fourth of it see who all! | AAP Government in Delhi: विधायक निधि सात करोड़ रुपये, सीएम अरविंद केजरीवाल के 5 विधायक एक चौथाई हिस्सा भी खर्च करने में नाकाम, देखें कौन-कौन!

file photo

Highlights23 अक्टूबर 2021 से 20 जुलाई 2022 तक 45,53,465 रुपये खर्च किये। अलग-अलग स्थानों पर पार्कों में विक्टोरियन बेंच लगवाने के लिए 75,94,322 रुपये खर्च किये।मदन लाल ने निजामुद्दीन में एक कब्रिस्तान की मरम्मत और रखरखाव के लिए करीब 44 लाख रुपये खर्च किए।

AAP Government in Delhi Report Card: दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने ‘विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना’ यानी 'एमएलए' फंड की राशि को पिछले साल चार करोड़ से बढ़ाकर सात करोड़ रुपये कर दिया लेकिन आम आदमी पार्टी (आप) के कुछ विधायक ऐसे भी हैं, जो अपने क्षेत्र के विकास पर सालाना मिलने वाली चार करोड़ रुपये की राशि का एक चौथाई हिस्सा भी खर्च करने में नाकाम रहे हैं। दिल्ली सरकार के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम के तहत दायर आवेदन के जवाब में यह जानकारी मुहैया कराई। आरटीआई से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, देवली विधानसभा क्षेत्र से 'आप' विधायक प्रकाश जारवाल ने आठ फरवरी 2020 में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद से सितंबर 2023 तक अपने विधानसभा क्षेत्र में सिर्फ तीन विकास कार्य कराए जिसमें स्वागत वाले साइन बोर्ड लगाने पर अकेले 45 लाख रुपये खर्च किये गये।

सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक, देवली विधानसभा में अलग-अलग स्थानों पर स्वागत वाले साइन बोर्ड लगवाने के लिए प्रकाश जारवाल ने 23 अक्टूबर 2021 से 20 जुलाई 2022 तक 45,53,465 रुपये खर्च किये। इसके अलावा, उन्होंने देवली विधानसभा क्षेत्र में कूड़ेदान लगवाने के लिए एक नवंबर 2021 से 30 जनवरी 2022 तक 21,59,855 रुपये और एक नवंबर 2021 से 30 जनवरी 2022 तक अलग-अलग स्थानों पर पार्कों में विक्टोरियन बेंच लगवाने के लिए 75,94,322 रुपये खर्च किये।

विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, आप विधायक प्रकाश जारवाल ने आठ फरवरी 2020 को विधायक चुने जाने के बाद से सितंबर 2023 तक कुल 1,43,07,642 रुपये विकास कार्यों पर खर्च किये। वहीं दिल्ली विधानसभा क्षेत्र 42 कस्तूरबा नगर से आप विधायक मदन लाल ने निजामुद्दीन में एक कब्रिस्तान की मरम्मत और रखरखाव के लिए करीब 44 लाख रुपये खर्च किए।

जानकारी के मुताबिक, आप विधायक मदन लाल ने कस्तूरबा नगर के निजामुद्दीन क्षेत्र में एक कब्रिस्तान की मरम्मत व रखरखाव पर 44,22,573 रुपये खर्च किए। कब्रिस्तान का विकास कार्य 11 नवंबर 2019 से शुरू हुआ और 12 अक्टूबर 2020 को पूरा हुआ। जानकारी के मुताबिक, मदन लाल ने अयूर विज्ञान नगर में ओपन जिम और बच्चों के झूलों पर चार सितंबर 2019 से 12 मार्च 2020 तक 20,20,000 रुपये खर्च किए। उन्होंने खैरपुर में आरसीसी गेट लगाने के लिए आठ मार्च 2020 से सात अप्रैल 2020 तक 87 हजार रुपये, निजामुद्दीन में श्मशान घाट की मरम्मत के लिए 12 मार्च 2022 से 10 अगस्त 2022 तक 11,50,000 रुपये, कस्तूरबा नगर में जगह-जगह 250 विक्टोरियन बेंच लगाने के लिए 11 मार्च 2022 से आठ अगस्त 2022 तक 14,42,310 रुपये खर्च किए।

साथ ही मदन लाल ने लोधी कॉलोनी में शौचालय के निर्माण के लिए 11 मार्च 2022 से नौ जुलाई 2022 तक 6,88,217 रुपये और विधानसभा क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर लोहे के 100 बोर्ड लगाने के लिए 11 मार्च 2022 से आठ जुलाई 2022 तक 9,55,000 रुपये खर्च किये। विभाग द्वारा साझा की गयी जानकारी के मुताबिक, ''विधायक मदन लाल ने लोधी कॉलोनी के इंदिरा शिविर, धोबी घाट, वाल्मीकि बस्ती और हरिजन शिविर में 'शेड' के निर्माण पर चार मई 2022 से 31 अगस्त 2022 तक 16,21,131 रुपये खर्च किये।

उन्होंने डिफेंस कॉलोनी में लेडी इर्विन सीनियर सेकंडरी स्कूल में झूले लगाने के लिए 2,23,519 रुपये खर्च किये।'' उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, आप विधायक मदन लाल ने 11 नवंबर 2019 से सितंबर 2023 तक कुल 1,26,09750 रुपये विकास कार्यों पर खर्च किये। राज्य विधानसभा में कुल 70 विधायक हैं जिनमें से 62 आम आदमी पार्टी के और शेष भाजपा के हैं।

लेकिन विभाग ने केवल 20 विधायकों से जुड़े आंकड़े ही उपलब्ध कराए हैं और इनमें से अधिकतर आप के विधायक हैं। विभाग ने कहा है कि शेष विधायकों द्वारा खर्च की गई राशि के संबंध में जानकारी उसके पास नहीं है। आरटीआई से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ओखला विधानसभा क्षेत्र से विधायक अमानतुल्लाह खान ने विधायक निधि से एसडीएमसी प्राइमरी स्कूल से जमुना पुश्ता रोड तक नफीस मार्ग के निर्माण के लिए 15 दिसंबर 2019 से 12 अप्रैल 2020 तक 1,48,27853 रुपये, जोहरी फार्म में सड़क और नाले के निर्माण के लिए 22 सितंबर 2021 से 19 जुलाई 2022 तक 76,46365 रुपये खर्च किए।

उन्होंने ओखला विधानसभा में सड़क और नाले के निर्माण के लिए 22 अप्रैल 2022 से 19 अक्टूबर 2022 तक 89,85970 रुपये, कालिंदी कुंज इलाके में पार्क के निर्माण के लिए 22 अगस्त 2021 से 21 दिसंबर 2021 तक 9,48,000 रुपये, ओखला विधानसभा क्षेत्र में सईद रोड की मरम्मत और आरसीसी पाइप डालने के लिए सात नवंबर 2021 से पांच मई 2022 तक 43,70,691 रुपये और ओखला वार्ड में पार्क की दीवार के निर्माण के लिए 23 मार्च 2022 से 21 जून 2022 तक कुल 7,62,699 रुपये खर्च किए। इस प्रकार आप विधायक अमानतुल्लाह खान ने कुल मिलाकर 15 दिसंबर 2019 से सितंबर 2023 तक कुल 3,58,36,112 रुपये खर्च किये।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली विधानसभा क्षेत्र संख्या 44 आरके पुरम से विधायक प्रमिला टोकस ने आठ फरवरी 2020 में विधायक बनने के बाद से सितंबर 2023 तक वसंत गांव में अंबेडकर भवन चौपाल को ध्वस्त कर पुनर्निर्माण के लिए 24 मार्च 2022 से 18 जनवरी 2023 तक 95,30,000 रुपये, आरके पुरम विधानसभा क्षेत्र में अलग-अलग स्थान पर गार्ड के लिए 50 पोर्टा केबिन के निर्माण के लिए 24 अक्टूबर 2021 से 22 जनवरी 2022 तक 12,70,035 रुपए खर्च किए । उन्होंने मोती बाग गांव के वाल्मीकि मोहल्ले में चौपाल के निर्माण के लिए 11 मार्च 2022 से छह नवंबर 2022 तक 39,11,140 रुपए तथा ऐसे ही अन्य कार्यों पर आठ फरवरी 2020 से सितंबर 2023 तक कुल 2,52,81,342 रुपये खर्च किये।

आरटीआई आवेदन से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली विधानसभा क्षेत्र संख्या 48 अंबेडकर नगर से आप विधायक अजय दत्त द्वारा आठ फरवरी 2020 के बाद से कराए गये विकास कार्यों में कूड़ेदान लगवाने के लिए 23 अक्टूबर 2021 से 20 जुलाई 2022 तक 27,36,000 रुपए, जवाहर पार्क एफ ब्लॉक में सड़कों के निर्माण के लिए आठ फरवरी 2021 से सात जून 2021 तक 68,69,639 रुपये खर्च करने समेत आठ फरवरी 2020 से सितंबर 2023 तक कुल 2,21,09,391 रुपये खर्च किये गए।

अंबेडकर नगर विधानसभा में 125 साइन बोर्ड लगाने, सिक्योरिटी गेट लगाने का काम जारी है। वहीं अंबेडकर नगर विधानसभा क्षेत्र के मदनगीर इलाके में मस्जिद के मुख्य द्वार के निर्माण का कार्य पूरा किया जा चुका है लेकिन इन विकास कार्यों पर खर्च की गयी रकम का जिक्र आरटीआई आवेदन के जवाब में नहीं किया गया।

Web Title: AAP Government in Delhi Report Card MLA fund is Rs 7 crore 5 MLAs of CM Arvind Kejriwal failed to spend even one fourth of it see who all!

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे