लाइव न्यूज़ :

CWC Meeting: Ashok Gehlot और Anand Sharma के बीच तीखी बहस, नए Congress अध्यक्ष का चुनाव जून में

By गुणातीत ओझा | Published: January 24, 2021 9:26 PM

Open in App
CWC Meetingजून में होगा नए कांग्रेस अध्यक्ष का चुनावकांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक संपन्न हो गई है। बैठक में नए अध्यक्ष के चुनाव को लेकर कांग्रेस दो खेमों में बंटी दिखाई दी। टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के सामने ही वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद शर्मा (Anand Sharma) और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) आपस में उलझ पड़े। फिलहाल CWC की बैठक में आगामी जून के महीने में कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव करने का फैसला लिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक CWC की बैठक में कांग्रेस नेता अशोक गहलोत और आनंद शर्मा के बीच तीखी बहस हुई। बताया जा रहा है कि अशोक गहलोत ने आनंद शर्मा पर भड़कते हुए कहा कि आप हर 6 महीने में अध्यक्ष का चुनाव मांगते हैं, क्या आपको पार्टी के नेतृत्व पर भरोसा नहीं है। इस पर पार्टी की वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी को बीच-बचाव करना पड़ा। उन्होंने दोनों को टोकते हुए कहा कि वे ज्यादा भावुक न हों।बैठक के बाद कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने बताया कि जून 2021 में कांग्रेस के नए अध्यक्ष का चुनाव कर लिया जाएगा। बताते चलें कि राहुल गांधी के इस्तीफा देने के बाद से ही यह पद रिक्त चल रहा है। सोनिया गांधी अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर पार्टी की कमान संभाल रही हैं। बैठक में किसानों के मामले पर एक प्रस्ताव पारित किया गया। कोरोना वैक्सीन के लिए वैज्ञानिकों को धन्यवाद देने और लोगों से टीका लगवाने के लिए आगे आने की अपील करते हुए भी एक प्रस्ताव पास किया गया। इसके अलावा वॉट्सऐप चैट लीक की जेपीसी जांच को लेकर भी एक प्रस्ताव पारित हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि किसानों के मुद्दे पर सरकार का घमंड और असंवेदनशीलता साफ नजर आ रही है। सोनिया गांधी ने कहा कि नए कृषि कानूनों को जल्दबाजी में लागू किया गया, इस पर संसद में सही तरीके से चर्चा तक नहीं की गई।सोनिया गांधी ने रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अरनब गोस्वामी की कथित वॉट्सएप चैट का हवाला देते हुए कहा कि दूसरों को देशभक्ति और राष्ट्रवाद का प्रमाणपत्र बांटने वाले अब पूरी तरह बेनकाब हो गए हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा से पूर्ण रूप से समझौता किया गया। सोनिया ने कहा, 'एक सप्ताह में संसद सत्र आरंभ होने जा रहा है। यह बजट सत्र है, लेकिन जनहित के कई ऐसे मुद्दे हैं जिन पर पूरी तरह चर्चा किए जाने की जरूरत है। क्या सरकार इस पर सहमत होती है, यह देखना होगा।
टॅग्स :सोनिया गाँधीकांग्रेसअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSam Pitroda: 'स्वार्थी मत बनो', राहुल गांधी के करीबी सैम पित्रोदा ने ऐसा क्या कह दिया, देखें वीडियो

भारत'नाम बदलने से कुछ नहीं होने वाला है...', अरुणाचल प्रदेश की धरती से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन को दिया सख्त संदेश

भारतLok Sabha Election 2024: "कांग्रेस का घोषणापत्र दिवालिया बैंक के चेक से अधिक कुछ नहीं है", राजनाथ सिंह ने कहा

कारोबारLok Sabha Elections 2024: पश्चिम बंगाल के 37 में से 10 उम्मीदवार करोड़पति, 16 प्रत्याशी 8वीं पास, जानिए पहला चरण क्यों है खास

भारतराहुल ने शहडोल में बिताई रात, सुबह अचानक महुआ बीनने वाली महिलाओं के बीच पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतIndia monsoon: 2024 में मानसून के सामान्य रहने की संभावना, स्काईमेट ने कहा- उत्तरार्ध में जोरदार बारिश, जानें मुख्य बातें

भारतMisleading Ads Case: योग गुरु रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने उच्चतम न्यायालय में ‘‘बिना शर्त माफी’’ मांगी, जानिए पूरा मामला

भारतEid-ul-Fitr celebrated: बुधवार को 30वां और आखिरी रोज़ा, चांद नज़र नहीं आया, 11 को ईद

भारतMarch 2024 Breaks Temperature: 2024 का मार्च अब तक का सबसे गर्म माह, तापमान ने नया रिकॉर्ड बनाया, जून के बाद से लगातार 10वां महीना

भारतBihar News: शिक्षा विभाग और राजभवन में मतभेद, सभी विश्वविद्यालय पस्त, केके पाठक और कुलपति बैठक से नदारद