लाइव न्यूज़ :

रामजन्मभूमि मंदिर के पुजारी प्रदीप दास और 16 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: July 30, 2020 16:19 IST

Open in App
अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर के भूमिपूजन कार्यक्रम को लेकर चल रही तैयारियों के बीच ये खबर आई है कि राम जन्मभूमि के पुजारी प्रदीप दास कोरोना पॉजिटिव हैं। यही नहीं राम जन्मभूमि की सुरक्षा में लगे 16 पुलिसकर्मी भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रदीप दास को होम क्‍वारंटाइन कर दिया गया है। बता दें कि राम जन्मभूमि मंदिर का भूमिपूजन कार्यक्रम अगले हफ्ते 5 अगस्त को होना है। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी के भी शामिल होने की संभावना है। हालांकि, कोरोना महामारी के कारण भूमि पूजन कार्यक्रम के लिए अधिक लोगों को आमंत्रित नहीं किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार राम जन्मभूमि में प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के साथ-साथ चार पुजारी राम लला की सेवा करते हैं। इन्हीं में से एक पुजारी प्रदीप दास की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। माना जा रहा है कि भूमिपूजन कार्यक्रम में कम से कम 200 लोग शामिल होंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार भूमिपूजन का कार्यक्रम भले ही 5 तारीख को है लेकिन 3 अगस्त से ही अयोध्या में उत्सव शुरू हो जाएंगे। इस दौरान दीवाली जैसा माहौल बनाया जाएगा और प्रशासन की ओर से शहर में लाखों दिए जलाए जाएंगे।
टॅग्स :राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामलाराम जन्मभूमिअयोध्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, शुरू हुई 2 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें

भारतअयोध्या में राम मंदिर का निर्माण सामूहिक प्रयास का परिणाम?, संघ प्रमुख डाॅ. माेहन भागवत ने कहा- भारत का उत्थान सनातन धर्म के उत्थान से जुड़ा

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र