अयोध्या पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती और पति निक जोनस संग किए रामलला के दर्शन
By संदीप दाहिमा | Updated: March 20, 2024 15:50 IST2024-03-20T15:50:25+5:302024-03-20T15:50:25+5:30
बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अयोध्या श्री राम मंदिर में दर्शन करने पहुंची हैं।
सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, प्रियंका के साथ पति निक जोनस और बेटी मालती मेरी भी हैं।
प्रियंका ने अपने परिवार के साथ राम लला के दर्शन किए, इस दौरान प्रियंका के साथ पुलिस अधिकारी भी नजर आए।
इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने पीले रंग की साड़ी पहनी हुई थी और उनकी गोद में बेटी मैरी नजर आईं।
निक जोनस क्रीम कलर के सूट में आंखों पर काला चश्मा पहने नजर आ रहे थे। (Credit: Instagram)
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास, पति और गायक निक जोनास और उनकी बेटी मालती मैरी जोनास ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर में पूजा की। (Credit: Instagram)