लाइव न्यूज़ :

Raj Thackeray के खिलाफ कोर्ट पहुंचा Amazon, Marathi| Maharashtra| MNS

By गुणातीत ओझा | Updated: December 25, 2020 21:41 IST

Open in App
'नो मराठी, नो अमेजन' ने बढ़ाई राज ठाकरे की मुश्किलेंमहाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) की ओर से चलाई गई 'नो मराठी, नो अमेजन' (No Marathi No Amazon) मुहिम के चलते मनसे प्रमुख राज ठाकरे (Raj Thackeray) मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं। कोर्ट ने राज ठाकरे को नोटिस भेजा है। मनसे की ओर से मराठी भाषा (Marathi Language) को लेकर शुरू की गई मुहिम के मामले में मुंबई की कोर्ट (Mumbai Court) ने राज ठाकरे को नोटिस जारी 5 जनवरी को पेश होने के लिए कहा है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक ऑनलाइन मार्केटिंग कंपनी अमेजन (Amazon) की ओर से दायर याचिका पर कोर्ट ने मनसे प्रमुख के खिलाफ यह कार्रवाई की है।बता दें कि राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस की ओर से पिछले दिनों अमेजन के प्रमुख को पत्र लिखकर कंपनी के ऐप में मराठी भाषा का भी इस्तेमाल करने की अपील की गई थी। एमएनएस की ओर से अमेजन प्रमुख को लिखे गए पत्र में कहा गया था कि कंपनी के ऐप में तमिल, तेलगू, कन्नड़ और मलयालम जैसी क्षेत्रीय भाषाओं का इस्तेमाल किया जा रहा है लेकिन मराठी का नहीं। मराठी भाषा भारत में तीसरी सबसे अधिक उपयोग की जाने वाली भाषा है। एमएनएस की ओर से इसके बाद 'नो मराठी, नो अमेजन' मुहिम शुरू की गई थी। पिछले दिनों एमएनएस कार्यकर्ताओं ने अमेजन के पोस्टर्स भी फाड़े थे। पोस्टर फाड़े जाने की घटना के बाद अमेजन ने एमएनएस के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कथित एमएनएस के कार्यकर्ता अमेजन के कार्यालस में तोड़फोड़ करते दिखाई दे रहे हैं। मराठी भाषा में बात करते हुए ये अमेजन कार्यालय में प्रवेश करते ही लाठी-डंडों से तोड़फोड़ करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को फेसबुक पर अटेंशन प्लीज नाम के फेसबुक पेज से शेयर किया गया है। बताया जा रहा है कि अमेजन की शिकायत के बाद यह कंपनी के कार्यालय में यह तोड़फोड़ की गई है।
टॅग्स :राज ठाकरेअमेजन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाहर इंतजार कर रहा था पति और अंदर गर्भवती पत्नी के साथ अनुष्ठान के बहाने दुर्व्यवहार कर रहा था अशोक खरात, धोखेबाज की नई कहानी?

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

कारोबारअमेज़न रेवेन्यू के मामले में बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, $717 बिलियन कमाई के साथ वॉलमार्ट को पछाड़ा

भारतMaharashtra ZP & Panchayat Samiti Results 2026: महायुति को 454 सीटें और एमवीए खाते में 103 सीट, देखिए जिलेवार आंकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतसम्राट चौधरी बने CM, JDU के दो दिग्गज बने डिप्टी CM

भारतभाई सम्राट से मिलकर दी बधाई?, चिराग पासवान ने कहा- नीतीश कामकाज को नई ऊंचाई पर पहुंचाएंगे, वीडियो

भारतकेवल एक दल का NDA नहीं, 5 दलों का?, क्या भाजपा अपने दम पर मुख्यमंत्री बना रही है?, जानिए गिरिराज सिंह ने क्या कहा?, वीडियो

भारतSamrat Govt Oath: सम्राट चौधरी के हाथों में सूबे की कमान, बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी को मिली डिप्टी सीएम की कुर्सी

भारतअशोक मित्तल पर ईडी का शिकंजा! राज्यसभा में राघव चड्ढा की जगह उपनेता बने AAP सांसद के घर छापेमारी