कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं चार बार के विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू छात्र राजनीति से उभरकर पार्टी में विभिन्न पदों पर रहते हुए आज हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद तक पहुंचे हैं। सुक्खू हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री हैं। सुक्खू एक सामान्य परिवार से संबंध रखते हैं। उनके पिता सड़क परिवहन निगम में चालक के पद पर कार्यरत थे। सुक्खू अपने शुरुआती दिनों में छोटा शिमला में दूध का काम किया करते थे। छह बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह के साथ अक्सर टकराव होने के बावजूद सुक्खू 2013 से 2019 तक रिकॉर्ड छह साल तक पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष बने रहे। हाल में संपन्न विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से सत्ता छीनने के बाद सुक्खू ने मुख्यमंत्री पद के लिए दावा पेश किया था। सुक्खू शीर्ष पद पर काबिज होने वाले निचले हिमाचल के पहले कांग्रेसी नेता होंगे। भाजपा के प्रेम कुमार धूमल के बाद वह हमीरपुर जिले से दूसरे मुख्यमंत्री होंगे। Read More
हिमाचल में तबाही का मंजर देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। कई स्थानीय लोगों ने तबाही का वीडियो भी बनाया है जो अब सोशल मीडिया पर देखे जा सकते हैं। घर ताश के पत्ते की तरह गिर रहे हैं और गाड़ियां तिनके की तरह बह रही हैं। ...
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने लोगों से भारी बारिश के कारण अगले 24 घंटों तक घर के अंदर रहने का आग्रह किया और सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए। ...
चंबा में हुए एक हिंदू युवक की हत्या मामले में सियासत गर्मा गई है। बीजेपी के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने घटना की एनआईए जांच की मांग की है। ...
हिमाचल प्रदेशः अन्त्योदय अन्न योजना के अंतर्गत जून, 2023 से पहले गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) रहने वाले लाभार्थियों को सरसों का तेल 142 रुपये प्रति लीटर की दर पर मिल रहा था। ...
Shimla Municipal Corporation Election 2023: हिमाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को शिमला नगर निगम (एसएमसी) चुनाव में कुल 34 में से 24 वार्डों पर जीत हासिल कर दो तिहाई बहुमत हासिल कर लिया। ...
मामले में बोलते हुए हमीरपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी आर.के. अग्निहोत्री ने कहा कि मामले की विस्तृत जांच की जाएगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि मरीजों को अस्पतालों में किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। ...
पुरानी पेंशन योजना से राज्य सरकार के 1.36 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा, जिन्हें राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) के तहत कटौती का सामना नहीं करना पड़ेगा। ...