हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लोगों को दी चेतावनी; अगले 24 घंटों तक घरों में रहने की दी सलाह, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

By अंजली चौहान | Published: July 10, 2023 12:21 PM2023-07-10T12:21:19+5:302023-07-10T12:23:24+5:30

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने लोगों से भारी बारिश के कारण अगले 24 घंटों तक घर के अंदर रहने का आग्रह किया और सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए।

Himachal Pradesh Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu Amid heavy rains warned the people Advised to stay in homes for next 24 hours issued helpline number | हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लोगों को दी चेतावनी; अगले 24 घंटों तक घरों में रहने की दी सलाह, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

फोटो क्रेडिट- फाइल फोटो

Highlightsहिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से स्कूल-कॉलेज बंद सीएम सुखविंदर सुक्खू ने 24 घंटों तक लोगों को घरों में रहने की सलाह दी लोगों की मदद के लिए राज्य में हेल्पलाइन नंबर जारी

शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को राज्य के लोगों से अगले 24 घंटों तक घरों में ही रहने का निवेदन किया है। भारी बारिश की संभावना को देखते हुए लोगों को सलाह दी जा रही है कि वह सुरक्षित स्थानों पर रहें और नदियों के पास न जाए।

मुख्यमंत्री ने ने लोगों की मदद के लिए राज्य में एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि वह चौबीसों घंटे लोगों की सेवा में उपलब्ध हैं और लोग उनसे फोन पर भी संपर्क कर सकते हैं।

उन्होंने विधायकों से किसी भी कठिनाई के मामले में लोगों की सहायता करने और किसी भी नुकसान के मुआवजे में मदद करने के लिए अपने निर्वाचन क्षेत्रों में रहने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार भारी बारिश के कारण फंसे लोगों की मदद के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। सीएम सुक्खू ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण 14 लोगों की जान चली गई है।

मुख्यमंत्री ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, "मैं लोगों से एकजुट होकर कठिनाई का सामना करने और अगले 24 घंटों तक अपने घरों में रहने का आग्रह करता हूं क्योंकि भारी बारिश की संभावना है।" उन्होंने उन लोगों की मदद के लिए तीन हेल्पलाइन नंबरों - 1100, 1070 और 1077 की घोषणा की, जो कठिनाई में हैं और उन्हें सहायता की आवश्यकता है।

हिमाचल प्रदेश में रेड अलर्ट जारी 

भारतीय मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में हो रही मूसलाधार बारिश के बीच दो दिन को रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने यह भी कहा कि बारिश से बाढ़ और भूस्खलन हो सकता है। मालूम हो कि बीते रविवार को भारी बारिश के बाद राज्य के हालात काफी बिगड़ गए। बारिश को देखते हुए सीएम सुक्खू ने रविवार को घोषणा कि की 10 और 11 जुलाई को सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।

इससे पहले शनिवार को आईएमडी ने राज्य के सात जिलों में रेड अलर्ट जारी किया और अगले 48 घंटों के लिए तीन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हिमाचल में भारी बारिश के कारण राज्य के अलग-अलग इलाकों में स्थिति बेकाबू होती दिखाई दी है।

भारी बारिश के कारण मंडी में पंचवक्त्र पुल ढह गया, वहीं रविवार को ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ने से मंडी के नगवाईं गांव में छह लोग फंस गए थे। 

Web Title: Himachal Pradesh Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu Amid heavy rains warned the people Advised to stay in homes for next 24 hours issued helpline number

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे