Shimla MC Election Result: भाजपा अध्यक्ष नड्डा के गृह राज्य में भाजपा की करारी हार, 34 में से 24 वार्डों पर जीत दर्ज कर कांग्रेस ने शिमला नगर निगम पर किया कब्जा, जानें आप का हाल

By सतीश कुमार सिंह | Published: May 4, 2023 07:53 PM2023-05-04T19:53:38+5:302023-05-04T19:55:27+5:30

Shimla Municipal Corporation Election 2023: हिमाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को शिमला नगर निगम (एसएमसी) चुनाव में कुल 34 में से 24 वार्डों पर जीत हासिल कर दो तिहाई बहुमत हासिल कर लिया।

Shimla Municipal Corporation Election 2023 BJP crushing defeat in President jp Nadda home state winning 24 out of 34 wards Congress captured bjp 9 aap 0 | Shimla MC Election Result: भाजपा अध्यक्ष नड्डा के गृह राज्य में भाजपा की करारी हार, 34 में से 24 वार्डों पर जीत दर्ज कर कांग्रेस ने शिमला नगर निगम पर किया कब्जा, जानें आप का हाल

भाजपा ने नौ वार्डों जीत हासिल की।

Highlightsभाजपा ने नौ वार्डों और सीपीआईएम 1 पर जीत हासिल की। आम आदमी पार्टी खाता नहीं खोल पाई। कांग्रेस 2017 के एमसी चुनाव हार गई थी।

शिमलाः कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के गृह राज्य हिमाचल प्रदेश में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस ने गुरुवार को शिमला नगर निगम के 34 वार्डों में से 24 वार्डों पर जीत हासिल कर नगर निकाय को भाजपा से छीन लिया।

भाजपा ने नौ वार्डों और सीपीआईएम 1 पर जीत हासिल की। हालांकि आम आदमी पार्टी खाता नहीं खोल पाई। कांग्रेस 2017 के एमसी चुनाव हार गई थी और केवल 12 वार्डों में जीत हासिल की थी, जबकि भाजपा ने तब 17 वार्ड जीते थे, निर्दलीयों ने चार जीते थे, सीपीएम ने एक वार्ड में जीत दर्ज की थी।

कांग्रेस ने इसके साथ ही प्रतिष्ठित निकाय के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराकर एसएमसी पर कब्जा कर लिया है। इससे पहले एसएमसी पर भाजपा का कब्जा था। शिमला के उपायुक्त आदित्य नेगी ने कहा कि भाजपा ने नौ वार्डों पर जीत हासिल की है जबकि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) सिर्फ एक वार्ड पर जीत दर्ज करने में सफल रही।

भाजपा और कांग्रेस दोनों ने 34-34 उम्मीदवार खड़े किए थे और माकपा ने चार उम्मीदवार खड़े किए थे। आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को हुए एसएमसी चुनावों में 21 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था, लेकिन उसे एक भी सीट नहीं मिली है। सभी नौ निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव हार गए हैं।

चुनावी मैदान में कुल 102 प्रत्याशी थे। गौरतलब है कि कांग्रेस ने दिसंबर 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में 68 में से 40 सीटों पर जीत हासिल की थी। भाजपा ने वर्ष 2017 के एसएमसी चुनावों में 32 वर्ष में पहली बार 17 वार्ड जीतकर नगर निकाय कांग्रेस से छीन लिया था।

शिमला ने कांग्रेस पर भरोसा जताया, अब कर्नाटक की बारी है: राहुल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शिमला नगर निगम में अपनी पार्टी की जीत पर स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि शिमला ने कांग्रेस पर भरोसा जताया है और अब कर्नाटक में ‘पांच गारंटी’ की बारी है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘शिमला के नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत के लिए प्रदेश के हमारे सभी बब्बर शेर कार्यकर्ताओं, नेताओं, सदस्यों को बहुत बधाई।

हिमाचल सरकार ने लोगों को दी गारंटी पूरी कर वादा निभाया, तभी शिमला ने कांग्रेस पर भरोसा जताया। अब कर्नाटक में, 5 गारंटी की बारी है।’’ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने ट्वीट किया, ‘‘शिमला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक जीत कांग्रेस की नीतियों एवं जनता के प्रति समर्पण की जीत है।

इस भरोसे के लिए हम शिमला की जनता का धन्यवाद करते हैं। कड़ी मेहनत करने वाले सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मेरी शुभकामनाएं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कर्नाटक में भी कांग्रेस ने प्रगति की गारंटी दी हैं। कर्नाटक की जनता से अपील है कि भारी बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनाइए।’’

कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में समाज के अलग अलग वर्गों से वादे किए हैं जिन्हें उसे ‘गांरटी’ नाम दिया है। कांग्रेस ने 34 सदस्यीय शिमला नगर निगम के चुनाव में 24 सीटें जीती हैं तो भारतीय जनता पार्टी को सिर्फ नौ सीटों पर कामयाबी मिली है। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी को एक सीट मिली है।

Web Title: Shimla Municipal Corporation Election 2023 BJP crushing defeat in President jp Nadda home state winning 24 out of 34 wards Congress captured bjp 9 aap 0

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे