रोहित शर्मा एक भारतीय क्रिकेटर है और वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। रोहित का जन्म 30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। अप्रैल 2015 में रोहित शर्मा ने अपनी स्पोर्ट्स मैनेजर रितिका सजदेह से सगाई की और बाद में 13 दिसम्बर 2015 को दोनों ने शादी कर ली। रोहित ने भारतीय टीम के लिए 23 जून 2007 को आयरलैंड के खिलाफ वनडे, 19 सितम्बर 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और 6 नवंबर 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैचों में डेब्यू किया था। 13 नवंबर 2014 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर श्रीलंकाई टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 264 रनों की पारी खेलकर वनडे क्रिकेट में एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाकर नया कीर्तिमान कायम किया था। रोहित शर्मा एक दिवसीय क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी है। रोहित शर्मा क्रिकेट इतिहास में पहले ऐसे बल्लेबाज है जिन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक जमाए हैं। घरेलू क्रिकेट में मुंबई के ओर से खेलने वाले रोहित इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं। रोहित शर्मा अपना कप्तानी में मुंबई इंडियंस को साल 2013, 2015, 2017 और 2019 में आईपीएल चैंपियन बना चुके हैं। Read More
Rohit Sharma ICC CT 2025: कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित चैंपियंस ट्रॉफी के बाद इस तरह का फैसला कर सकते हैं और इसमें मैच का परिणाम कोई भूमिका नहीं निभाएगा। ...
बीसीसीआई सूत्रों के हवाले से दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार, अगर भारत चैंपियंस ट्रॉफी हार जाता है तो रोहित वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि अगर भारत टूर्नामेंट जीतने में कामयाब हो जाता है तो क्या होगा। ...
IND vs NZ CT 2025 Final: विराट कोहली और रोहित शर्मा दिग्गजों को लेकर जज्बाती होने से भी बचना होगा। भारत के लिये न्यूजीलैंड हमेशा कठिन चुनौती साबित हुआ है और आईसीसी टूर्नामेंटों में न्यूजीलैंड का उसके खिलाफ जीत का रिकॉर्ड 10 . 6 का है। ...
IND vs NZ CT 2025 Final: भारतीय टीम ने अपने सारे मैच दुबई में खेले और सभी जीतकर फाइनल में पहुंची है। सेमीफाइनल में भारत ने आस्ट्रेलिया को हराया था। ...
Axar Patel IND-NZ Champions Trophy 2025 Final: भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर भी इस बात से खुश है कि अक्षर पटेल को पांचवें नंबर पर उतारने का जो जुआ खेला था वह सही साबित हुआ। ...
IND-NZ Champions Trophy 2025 Final: न्यूजीलैंड ने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका को 50 रन से हराकर आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई, जहां उसका सामना भारत से होगा। ...